Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • ट्रेन से कटकर पिता की मौत के बाद बेटे की कुएं में मिली लाश

ट्रेन से कटकर पिता की मौत के बाद बेटे की कुएं में मिली लाश

ट्रेन से कटकर पिता की मौत के बाद बेटे की कुएं में मिली लाश पारिवारिक विवाद बताई जा रही घटना की वजह। पुलिस कर रही है मामले की जांच। नरसिंहपुर। Narsinghpur News : मुख्यालय से लगे कपूरी रेलवे गेट के पास ट्रेन से कटने वाले वृद्ध के पुत्र की लाश बुधवार को एक कुंए से बरामद हुई है। मृतक पुत्र मंगलवार को घर में हुए विवाद के बाद निकले पिता को खोजने के लिए निकला था जो घर नहीं लौटा और जब उसकी तलाश की गई तो एक कुएं के पास उसकी चप्पल मिली। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को कुएं की जांच करते हुए अंदर से युवक का शव निकलवाया। घटना में बताया जाता है कि बीते मंगलवार को कपूरी रेलवे गेट के पास शाम के वक्त एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त नगर के काछी मोहल्ला निवासी घनश्याम कुशवाहा के रूप में की गई थी। कोतवाली प्रभारी अजय सनकत ने बताया कि मामले की जांच दौरान पता चला कि मृतक के परिवार में उसका बेटा जगदीश और दो बेटियां है। मंगलवार को घनश्याम शराब पीकर घर आया था जिसके कारण परिवार में कहा सुनी हुई और दोपहर बाद घनश्याम घर से निकल आया जो नही लौटा तो उसे खोजने के लिए उसका बेटा जगदीश निकला था। जब जगदीश भी घर नही लौटा और उसकी तलाश हुई तो मोहल्ले के पास ही एक कुएं के पास उसकी चप्पल मिली। जब कुएं की जांच की गई तो उसमें जगदीश का शव देखा गया। जिसे रस्सियों की मदद से बाहर निकालकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक घनश्याम की पत्नी ने भी करीब 8 साल पहले जहर खा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]