Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • राहत पैकेज में कर्मचारियों के लिए EPFO संबंधी बड़ा ऐलान, वेतन को लेकर सरकार ने लिया ये अहम फैसला

राहत पैकेज में कर्मचारियों के लिए EPFO संबंधी बड़ा ऐलान, वेतन को लेकर सरकार ने लिया ये अहम फैसला

सरकार ने देश के लाखों PF खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए उनकी टेक होम सेलेरी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का आज वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुलासा किया। उन्‍होंने इसकी विस्‍तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस क्षेत्र को क्‍या राहत दी गई है। इस क्रम में EPFO को लेकर भी एक अहम घोषणा की गई है। सरकार ने देश के लाखों पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए उनकी टेक होम सेलेरी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। घोषणा के अनुसार अब कर्मचारियों का ईपीएफ अंशदान यानी कांट्रीब्‍यूशन घटा दिया जाएगा। यानी इसके बाद हर महीने हाथ में वेतन अधिक आएगा। अभी तक पीएफ की कटौती 12 प्रतिशत होती थी, लेकिन अब तीन महीनों तक यह 10 प्रतिशत रहेगी। इससे देश के साढ़े छह करोड़ नियोक्‍ताओं, कंपनियों और साढ़े चार करोड़ कर्मचारियों को राहत मिलेगी। यह सुविधा बिजनेस क्‍लास और कर्मचारी वर्ग के लिए आगामी 3 महीनों तक रहेगी। इससे 6750 करोड़ रुपए का लिक्विडिटी सपोर्ट मिलेगा। आदेश की खास बातें : - कर्मचारियों को जो TaKe Home सेलेरी मिलती है, उसका प्रतिशत अब बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को पीएफ ड्यूज में भी राहत दी जाएगी। - अगले 3 महीनों के लिए बिजनेस और प्रोडक्‍शन की दिशा में सहयोग की जरूरत है। - नई व्‍यवस्‍था के मुताबिक, कंपनी और कर्मचारी, दोनों का पीएफ अंशदान अब 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा। यह नियम EPFO की सभी स्‍थापनाओं के लिए अगले 3 महीने तक लागू रहेगा। - केंद्रीय और राज्‍य के पीएसयू के लिए हालांकि पहले की तरह ही 12 प्रतिशत पीएफ अंशदान कटौती होती रहेगी। - यह योजना उन कर्मचारियों के लिए लागू होगी जो प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना PMGKY के पैकेज और इसके विस्‍तार के दायरे में आते हैं और जिनका 24 प्रतिशत ईपीएफ जमा होता है। - सरकार के इस फैसले से EPFO के दायरे में आने वाले देश भर के करीब साढ़े छह लाख नियोक्‍ताओं और साढ़े चार करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]