Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • उन्नाव के किले में 1000 टन सोने का दावा करने वाले संत शोभन सरकार का निधन

उन्नाव के किले में 1000 टन सोने का दावा करने वाले संत शोभन सरकार का निधन

साधु शोभन सरकार का निधन हो गया है जिन्होंने उन्नाव किले में 1000 टन सोना दबा होने का दावा किया था। यूपी के उन्नाव किले में 1000 टन सोने का दावा करने वाले संत शोभन सरकार का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद भक्तों में शोक व्याप्त हो गया है। शोभन सरकार ने उन्नाव के राजा राम बख्श सिंह के किले में एक हजार टन सोने का खजाना होने का दावा किया था। उन्होंने यह दावा सपने के आधार पर किया था। इस दावे पर उन्नाव के ढौंडिया खेड़ा में आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम ने किले में खजाने की खोज की थी, हालांकि किले में खजाना नहीं मिला था। शोभन सरकार के निधन के बाद कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी में बने उनके आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। शोभन सरकार का यह था दावा शोभन सरकार ने दावा किया था कि उन्हें सपने में किले के शिव चबूतरे के पास 1000 टन सोने के दबे होने का पता चला है। इसके बाद ही साधु शोभन सरकार ने सरकार से सोना निकलवाने की बात कही थी। सरकार के सपने के आधार पर ही सरकार ने खजाने की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि कई दिनों तक चली खुदाई के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा था। खजाना न मिलने पर सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की भी आलोचना हुई थी। खजाने पर शुरू हो गई थी सियासत शोभन सरकार के सपने के आधार पर किले में की गई खुदाई के पर केंद्र और राज्य सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी। उस दौरान विहिप नेता अशोक सिंघल ने भी कहा था कि सपने के आधार पर खुदाई की जाना सही नहीं है। वहीं खजाने की कहानियों के बीच उसके कई दावेदार भी सामने आ गए थे। राजा के वंशजों ने भी उन्नाव में डेरा डाल लिया था। इस दौरान तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि अगर खजाना मिलता है तो उस पर सिर्फ देशवासियों का ही हक होगा। वहीं समाजवादी पार्टी की सरकार ने कहा था कि खजाने में निकली संपत्ति पर राज्य सरकार का हक होगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]