Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • 31 मई तक मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें बंद होने की खबर का रेलवे ने किया खंडन

31 मई तक मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें बंद होने की खबर का रेलवे ने किया खंडन

31 मई तक मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें बंद होने की खबर का रेलवे ने किया खंडन Lockdown 4.0: रेलवे के वरिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी अनिल कुमार जैन के मुताबिक, सेंट्रल रेलवे ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है। रेलवे ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि 31 मई तक सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के वरिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी अनिल कुमार जैन के मुताबिक, सेंट्रल रेलवे ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है। ना ही रेलवे बोर्ड और सेंट्रल रेलवे के बीच ऐसी कोई चर्चा हुई है। साथ ही लोगों से अपील की है कि यदि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर कोई खबर जारी होती है तो उस पर ध्यान न दें। सरकार ने अभी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है और इस सेवा को सुविधानुसार बढ़ाया जाएगा। रेल मंत्रालय का फरमान-जुलाई तक न तबादले, न होंगे रिलीव इस बीच, खबर है कि रेल मंत्रालय ने 31 जुलाई 2020 तक किसी अधिकारी-कर्मचारी का तबादला करने या रिलीव करने पर भी रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, Indian Railways में एक ही जगह 4 साल से ज्यादा समय से जमे कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट हर साल जारी होती है। इस बार सूची जारी होने के बाद भी कोई रिलीव नहीं हुआ। इससे दुविधा की स्थिति बनी हुई थी। अब रेल मंत्रालय ने यह आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी। जानिए क्या है 4 साल में तबादले का नियम Indian Railways में कंप्यूटरीकृत आरक्षण, टिकटघर, पार्सल, गुड्स आदि कामर्शियल विभाग के तहत आते हैं। इन कर्मचारियों को एक ही सीट पर 4 साल से अधिक नहीं रहने दिया जाता। इसी तरह यांत्रिक विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग, मैकेनिकल, इंजीनियरिग डिपार्टमेंट आदि में भी संवेदनशील पदों पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को 4 साल में तबादला करने का नियम है। Indian Railways का पर्सनल विभाग तबादलों की सूची जारी करता है। इसके बाद मार्च-अप्रैल में कर्मचारी व अधिकारी रिलीव हो जाते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]