Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मूंदडा रतनगढ: रतनगढ मे पंजिकृत केश शिल्पीयो ने जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन।

निर्मल मूंदडा रतनगढ: रतनगढ मे पंजिकृत केश शिल्पीयो ने जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन।

वर्तमान समय में पूरे देश, प्रदेश में चल रही महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा दिनांक 21 मार्च से ही पूरे देश में लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सख्त दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसका असर हर वर्ग एवं समाज के लोगों के व्यापार व्यवसाय पर बुरी तरह से पड़ा है ऐसे समय में सैन समाज के प्रमुख व्यवसाय केश शिल्पी का कार्य शासन के आदेशानुसार पूर्ण रूप से बंद है। एवं वायरस की भयावहता को देखते हुए आगे भी इस व्यवसाय के जल्द खुलने के आसार बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। लॉक डाउन शुरू होने के बाद से आज तक शासन के निर्देशों का पूरा पालन करते हुए ये वर्ग आज बेरोजगारी का भयंकर दंश झेल रहे है। क्योंकि केश शिल्पीयो का परिवार प्रतिदिन व्यवसाय कर ही अपना व परिवार का जीवन यापन करते हैं लेकिन वर्तमान में केश शिल्पी परिवारों के पास आमदनी का अन्य कोई स्त्रोत नहीं होने के साथ ही अधिकांश दुकानें किराए की होने की कारण परिवार का गुजर-बसर बडी मुश्किल से हो पा रहा है एवं सभी की आर्थिक व्यवस्था बहुत बुरी तरह से चरमरा गई है जिला कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में रतनगढ नगर मे व्यवसाय कर रहे स्थानीय 25 एवं ग्रामीण क्षेत्र बोर्दिया, मानपुरा, देहपुर, लुहारिया चुंडावत,कांकरिया तलाई, देवरिया, मुकेरा, चामुंडिया, आलोरी,गरवाडा ग्रामीण क्षेत्र के रतनगढ मे व्यवसाय रत 17 केश शिल्पी कल्याण योजना मे पंजिकृत हितग्राहियों की सूचि सौपकर गरीब केश शिल्पी परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर घनश्याम सैन,आशीष भाटी, बाबू सैन, कमल भाटी, राकेश सैन, रुपेश सैन सहित रतनगढ़ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के केश शिल्पीयो ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए नायब तहसीलदार एम.एस.डांगी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]