Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नगरपालिका में कोरोना सामग्री खरीदी में लाखों का घोटाला

नगरपालिका में कोरोना सामग्री खरीदी में लाखों का घोटाला

कांग्रेस नेता दुर्गाशंकर बोराना ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग नीमच। नगरपालिका के अधिकारी विश्व व्यापारी महामारी में भी भ्रष्टाचार करने से नहीं चूक रहे है। शहर में सेनेटाईजर दवा खरीदी में लाखों का भ्रष्टाचार सीएमओ रीयाजुददीन कुरैशी द्वारा किया गया है। कांग्रेस सेवादल महासचिव नेता दुर्गाशंकर बौराना ने इस मामले की उच्च स्तरीच जांच की मांग कर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्री बौराना ने बताया कि नगरपालिका सीएमओ रीयाजुद्दीन कुरैशी और स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा कोरोना महामारी में खरीदी और राहत कार्यों में भ्रष्टाचार कर रहे है। खरीदी सामग्री में घोटाला सामने आया है। बाजार भाव से दोगुने दामो में सामग्री खरीदी गई है औरर फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किया गया है।नगरपालिका में साफ—सफाई खरीदी, सेनेटाईज के लिए दवा खरीदी, मास्क खरीदी में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। नगरपालिका ने सेनेटाईज के लिए सोडियम हाईपो 12 हजार लीटर ली गई है, जिसके रेट 74 रूपए प्रति लीटर बताए गए है। फोगिंग मशीन के लिए एक हजार रूपए प्रति लीटर के हिसाब से 200 रूपए नुआन नामक दवाई खरीदी है। सुथियान 304 रूपए लीटर के हिसाब से200 लीटर खरीदी गया। डीडीवीपी पाउडर 96 रूपए किलो के हिसाब से चार हजार किलो खरीदा है। पर्याप्त मात्रा में दवाई डाली नहीं गई है, पानी की मात्रा ज्यादा डाली जा रही है।डीडीवीपी पाउडर की जगह सिर्फ ब्लिचिंग पाउडर डाला जा रहा है। नगरपालिका ने लाखों रूपए के फर्जी बिल लगा दिए गए है, जबकि वास्तव में दवा का छिडकाव न होकर सिर्फ पानी और ब्लिचिंग का छिडकाव किया गया है। बंद किया छिडकाव— श्री बौराना ने बताया कि बीते दिनों से नगरपालिका ने शहर में दवा का छिडकाव करना बंद कर दिया है। नगरपालिका के अधिकारी कोरोना से बचाव के मामले में गंभीर नहीं है। एक तरफ प्रशासनिक अमला पुरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है वहीं दूसरी और नगरपालिका के अधिकारी लापरवाही बरत रहे है। ——— प्रेषक— दुर्गाशंकर बौराना सेवादल महासचिव सामाजिक दूरी के साथ मनाया जैन शासन स्थापना दिवस मनाया नीमच। श्री जैन श्वेतांबर भीड भंजन पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बैसाख सुदी ग्यारस सोमवार को ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागौरी एवं संघ के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जैन शासन स्थापना दिवस सामाजिक दूरी के साथ मनाया गया। ध्वजारोहरण अध्यक्ष अनिल नागौरी द्वारा किया गया। ट्रस्ट के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष अखेसिंह कोठारी ने ध्वज वंदना गीत गाया। कार्यक्रम जैन भवन में आपार उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शौभागमल डोसी, बाबूलाल लोढा, प्रेमचंद कोठारी, यशवंतसिंह लोढा, विजय पगारिया, मनोहरसिंह लोढा सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मनीषसिंह कोठारी ने किया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]