Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • आतंकी मुठभेड़ के दौरान Handwara में लापता पांच अधिकारी-जवान शहीद, सेना ने की शौर्य की तारीफ

आतंकी मुठभेड़ के दौरान Handwara में लापता पांच अधिकारी-जवान शहीद, सेना ने की शौर्य की तारीफ

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा (Handwara) में एक आतंकी मुठभेड़ के दौरान लापता हुए सेना के दो अधिकारियों सहित चार जवान और एक पुलिसकर्मी रविवार सुबह शहीद हो गए हैं। वे तलाशी अभियान में उस घर में घुसे थे, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। मुठभेड़ के सेना की टीम के साथ इनका संपर्क कट गया था और वे लापता हो गए थे। इससे पहले खबर थी की दो मेजर, कर्नल और पुलिस के इंस्पेक्टर सहित पांच जवान घर मे फंस गए हैं। इसके बाद सेना ने उन्हें निकालने का रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू किया है। मगर, अभी तक उनका कोई पता नहीं चला था। सेना की 21वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश कुमार और लांस नायक दिनेश सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शकील काजी 12 घंटे से अधिक समय तक आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। रक्षा स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने के संदेशों के साथ सेना ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में लिखा- हंदवाड़ा ऑपरेशन "लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प" को दर्शाता है। बताते चलें कि ऑपरेशन के दौरान इलाके में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में आतंकी छिपे होने की सूचना पर सेना की यह टुकड़ी गई थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जब आतंकियों की गोलीबारी रुक गई, तो ये लोग तलाशी के लिए एक घर में घुसे। बताया जा रहा है कि आतंकी भी इलाके में ही छिपे हैं। इससे पहले पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से गोलाबारी की। पाकिस्तान ने यह गोलाबारी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए की, लेकिन भारतीय जवानों ने इसे विफल कर दिया। सुबह करीब छह बजे पाक सेना ने गोले दागना शुरू किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो पाक की सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों के दल को दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी। गोलाबारी से इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है। राजमार्ग से हरिया चक तक नाले को खंगाला अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों ने हीरानगर सेक्टर में सतर्कता बढ़ा दी है। अतिरिक्त नाकेबंदी के साथ ही सुरक्षा बलों ने रूटीन में तलाशी अभियान भी जारी रखे हुए हैं। शनिवार को पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने राजबाग क्षेत्र में पड़ते शॉप नाले में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से हरिया चक तक नाले को खंगाला।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]