Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नगर परिषद रतनगढ़ में सादगीपूर्ण मनाई डॉ. अम्बेडकर की 129 वी जयंती।

नगर परिषद रतनगढ़ में सादगीपूर्ण मनाई डॉ. अम्बेडकर की 129 वी जयंती।

नगर परिषद रतनगढ़ कार्यालय परिसर में भारतीय सविंधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 129 वी जयंती सादगीपूर्ण गरिमामयी माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फूलफक़ीर ने बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए देश प्रदेश मे चल रही कोरोना वायरस महामारी की भयावहता को देखते हुए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए निकाय के सभी कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फूलफ़कीर ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि देश मे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं दलित, शोषित और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अम्बेडकर जी ने जीवन पर्यन्त कार्य किया।बाबा साहब भारत के प्रथम कानून मंत्री व सविंधान निर्माता,समाज सुधारक,एवं सामाजिक समरसता के जननायक थे।बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर का तप, त्याग, संकल्प एवं समर्पण हमें सदैव हमे प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अशोक सैन(तहसील कार्यालय), उपयंत्री दीपक मुवेल, राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल रऊफ खान, राजेश पटवा, स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक घनश्याम सैन, निर्मल व्यास, भरत भाटी, राजेन्द्र धाकड़, बालकृष्ण गुर्जर, पारसमल जैन,वृंदावन बैरागी सहित निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

पुलिस ने पकड़े 165 वारंटी सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस ओर 65 होटल-लॉज की ली तलाशी

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

विडियो

[ View All ]