Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • ज्योतिषी बोले, सूर्य व मंगल करेंगे कोरोना का अंत, 14 अप्रैल के बाद सुधरेंगी स्थितियां

ज्योतिषी बोले, सूर्य व मंगल करेंगे कोरोना का अंत, 14 अप्रैल के बाद सुधरेंगी स्थितियां

। देश में तेजी से फैले कोरोना वायरस से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। ज्योतिषियों की मानें तो 14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसके बाद से स्थितियां सुधरेंगी और कोरोना का अंत होना शुरू हो जाएगा। बताया गया है कि जब भी इतिहास में शनि मकर राशि के हुए हैं तो पूर्व में चेचक, हैजा जैसी बीमारियां हजारों लोगों को मौत के मुंह में पहुंचा चुकी है। 30 मार्च को बृहस्पति गुरु ग्रह अपनी स्वयं की राशि से केतु का साथ छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु एक सौम्य सात्विक ग्रह है जो केतु जैसे क्रूर ग्रह से अलग हो गया। केतु नसों का प्रतिनिधित्व करता है और बृहस्पति ग्रह लीवर, पैनक्रियाज ग्रांथी का प्रतिनिधित्व करते हैं और चंद्र ग्रह श्वास और फेफड़े का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंगल की दृष्टि से मिलेगी राहत राहु और केतु की दृष्टि से गुरु, चंद्र, शुभ ग्रहों का अलग होने के कारण कोरोना वायरस का प्रभाव कम होता जाएगा। 14 अप्रैल को सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे जो एक माह अपनी उच्च मेष राशि में रहेंगे। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है, मंगल यानि भूमि जमीन, सूर्य यानि आग, यह जब पूरी दृष्टि पृथ्वी पर डालेंगे तो पूर्ण प्रभाव से कोरोना वायरस का अंत होना शुरू हो जाएगा। 15 मई तक 50 प्रतिशत इस वायरस को खत्म होने में सफलता मिलेगी। 29 जून को 96 प्रतिशत समाप्त हो जाएगा। इन राशि वालों को विशेष रूप से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिसमें से प्रमुख है वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक इन राशियों के जातक बड़ी सावधानी एवं सतर्कता से रहें। 20 मई तक आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा राहु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु इस समय आर्द्रा नक्षत्र में है, जो प्रलय का नक्षत्र माना जा रहा है। 20 मई तक वह इसी आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा। 20 मई तक बृहस्पति उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा, जो परेशानी कम करेगा। इस वजह से वायरस के असर में कमी आएगी। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से राहत ज्यादा बढ़ जाएगी। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में जाने से कोरोना महामारी में रोकथाम शुरू हो जाएगी। 15 मई तक 50 प्रतिशत खत्म होने में सफलता मिलेगी। - पंडित आरके पाठक, ज्योतिषाचार्य 4 मई को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जो काफी राहत भरा रहेगा। 20 मई को राहु नक्षत्र बदलेगा और वायरस का असर धीरे-धीरे खत्म होता जाएगा। - पंडित सौरभ दुबे, ज्योतिषाचार्य

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]