Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • योगी आदित्यनाथ बोले, उत्तर प्रदेश को नहीं बनने देंगे इंदौर

योगी आदित्यनाथ बोले, उत्तर प्रदेश को नहीं बनने देंगे इंदौर

Indore News : इंदौर। स्वच्छता में देशभर में नाम कमाने वाला इंदौर दूसरे शहरों के लिए मिसाल था, लेकिन टाटपट्टी बाखल में डॉक्टरों से मारपीट और पथराव की घटना से अब शर्मसार हो रहा है। दूसरे प्रदेश अब इंदौर की गलतियों से सबक लेने जैसे उदाहरण अपने राज्य के अफसरों को दे रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को किसी भी कीमत पर इंदौर नहीं बनने देंगे। योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में तब्लीगी जमात के लोगों द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की गई अभद्रता पर बेहद सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने ऐसे सभी लोगों पर रासुका लगाने का आदेश देते हुए कहा कि ये लोग न कानून को मानेंगे, न व्यवस्था को। इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उधर, कोरोना के मामले में इंदौर की स्थिति खराब हो रही है। कोरोना के मरीजों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है और व्यवस्था संभल नहीं पा रही है। कई ऐसी गलतियां रहीं जिससे इंदौर में कोरोना ने पैर पसार लिए। ये चूक इंदौर पर पड़ी भारी प्रशासनिक चूक देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अन्य राज्यों और विदेश से लोग इंदौर आते रहे। सख्ती से स्क्रीनिंग व्यवस्था देरी से लागू की गई। प्रशासन ने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया। कानून व्यवस्था सख्त नहीं होने से जनता कर्फ्यू के दौरान राजवाड़ा और पाटनीपुरा पर जुलूस निकल गए। प्रशासन और पुलिस ने नर्म रवैया अपनाया। इस वजह से लॉकडाउन के बीच सरकार को कलेक्टर और डीआईजी बदलने पड़े। जांच में देरी मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के बावजूद इंदौर में कोरोना की जांच को लेकर ढिलाई बरती गई। जब प्रदेश के दूसरे शहरों में कोरोना के संक्रमित मिल रहे थे, तब भी इंदौर में जांच की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इंदौर से सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे थे। बाद में इंदौर की लैब में जांच शुरू हुई, लेकिन क्षमता कम थी। इसे बाद में बढ़ाया जा सका। संक्रमित इलाकों में सुरक्षा नहीं जिन इलाकों में संक्रमित मिल रहे हैं, वहां मेडिकल स्टाफ को पुलिस की सुरक्षा ठीक से नहीं मिल पाई। रानीपुरा में डॉक्टरों पर थूकने जैसी घटनाएं होने के बाद भी टाटपट्टी बाखल में पर्याप्त सुरक्षा के बगैर डॉक्टरों की टीम भेज दी गई और उन पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना के बाद अब एसएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां इंदौर भेजी गईं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]