Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • ईरान व इटली के छात्रों समेत 500 लोगों को भोपाल में करेंगे क्वारंटाइन

ईरान व इटली के छात्रों समेत 500 लोगों को भोपाल में करेंगे क्वारंटाइन

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश के 500 छात्र-छात्राएं और अन्य ऐसे लोग जो इटली और ईरान जैसे देशों में फंसे हुए हैं, उनका रेस्क्यु किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष विमान से इन्हें भोपाल लाया जाएगा। भोपाल के थ्री ईएमई सेंटर में इनके लिए 500 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। जहां इन्हें 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा। इतना ही नहीं अगर इस बीच किसी में कोरोना के लक्षण दोबारा दिखाई देते हैं तो उन्हें 28 दिन तक यहां आइसोलेट किया जाएगा। इसके बाद स्वस्थ्य होने पर इन्हें रवाना किया जाएगा। दरअसल, भोपाल सहित प्रदेश के करीब 500 लोग पढ़ाई के लिए या फिर टूरिस्ट वीजा पर ईरान और इटली गए हुए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन होने के कारण वे वापस नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर केंद्र सरकार इन्हें भारत वापस लाने की तैयारी कर रही है। एक विशेष विमान द्वारा इन्हें भारत लाया जाएगा। इसमें से एक विमान भोपाल में भी उतरेगा। इसके लिए सेना के कैंप में इन्हें आईसोलेट करने की व्यवस्था की गई है। पहले तो यह विशेष विमान 22 मार्च तक भोपाल आने वाला था, लेकिन भारत सरकार की स्वीकृति न मिलने से फिलहाल मामला अटका हुआ है। अब दो अप्रैल तक इस फ्लाइट के भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। इनके लिए सेना के अधिकारियों की सतर्क निगरानी में आईसोलेट किया जाएगा। कमेटी में भोपाल कलेक्टर शामिल इधर, विशेष विमान से आने और इन्हें आइसोलेट करने की तैयारियों के लिए सेना के अधिकारियों सहित भोपाल कलेक्टर की सदस्यता में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इन 500 लोगों की सतर्कता से निगरानी करेगी और इन्हें स्वस्थ्य होने तक यहां रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें उनके घर के लिए रवाना किया जाएगा। कलेक्टर भोपाल तस्र्ण पिथोड़े ने बताया कि विशेष विमान से इन्हें लाने की तैयारी है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]