Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • 1 लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा, वित्तमंत्री ने यह भी घोषणाएं की

1 लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा, वित्तमंत्री ने यह भी घोषणाएं की

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कोरोना से लड़ रहे कर्मचारियों का 50 लाख का मेडिकल बीमा करने की घोषणा भी की है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी भूखा न रहे। हर व्यक्ति को 5 किलो गेंहू और 5 किलो चावल अगले तीन महीने तक अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के हिसाब से 1 किलो दाल को भी दिया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि सफेद कपड़ों में भगवान घूम रहे हैं उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। लॉक डाउन को 48 घंटे हो चुके हैं। वित्तमंत्री ने किसानों को लेकर भी बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते में उनके खातों में 2 हजार की किश्त डाल दी जाएगी। 8 करोड़ 70 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मनरेगा के मजदूरों को मिलने वाली राशि को भी बढ़ाया जाएगा। इससे देश के पांच करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा। हर मजदूर को 2 हजार रुपए ज्यादा का लाभ मिलेगा। गरीब सीनियर सिटीजन, दिव्यांग लोगों को एक बार 1 हजार रुपए दिए जाएंगे, यह राशि उन्हें तीन महीने में उन्हें दी जाएगी। इसका लाभ 3 करोड़ गरीब बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांगों को मिलेगा। 20 करोड़ महिलाएं जिन्होंने जन धन खाता खोला हुआ है उनके इस खाते में अगले तीन महीने तक 500-500 रुपए की राशि जमा की जाएगी। उज्जवला स्कीम का लाभ लेने वाली महिलाओं को अगले तीन महीने तक उन्हें 3 घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसका लाभ 8.2 करोड़ बीपीएल परिवार को मिलेगा। ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर और पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए अगले तीन महीने तक EPF का हिस्सा भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा। 24 फीसदी हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में भारत सरकार द्वारा जमा किया जाएगा। यह उन स्टेबलिशमेंट के लिए है जहां कर्मचारियों की संख्या 100 तक है और वहां 90 फीसदी कर्मचारियों की सैलेरी 15 हजार रुपए से कम है। EPFO स्कीम के तहत सरकार नियमों में संशोधन करने जा रही है जिससे कर्मचारी अपने नॉन रिफंडेबल फंड में से 75 फीसदी या फिर तीन महीने की तनख्वाह दोनों में से जो भी कम हो उतनी राशि निकाल सकते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]