Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, श्रद्धालु लौटे, धार्मिक स्‍थल 31 मार्च तक बंद , इसके साथ जम्मू कश्मीर में सभी धार्मिक स्थल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, श्रद्धालु लौटे, धार्मिक स्‍थल 31 मार्च तक बंद , इसके साथ जम्मू कश्मीर में सभी धार्मिक स्थल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

Coronavirus : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बुधवार को Mata Vaishno Devi माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई। इसके साथ जम्मू कश्मीर में सभी धार्मिक स्थल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केवल पुजारी, ग्रंथी या अन्य संचालक अकेले पूजा कर सकते हैं। 11300 श्रद्धालु यात्रा शुरू कर चुके थे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के फैसले के बाद दोपहर दो बजे सभी यात्रा पर्ची केंद्र बंद करने के साथ हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और केबल कार सेवा को भी रोक दिया गया। तब तक 11300 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर वैष्णो देवी की यात्रा शुरू कर चुके थे। हालांकि शाम को कटड़ा पहुंच चुके करीब दो हजार अन्य श्रद्धालुओं को विशेष आग्रह व उनकी सुविधा को देखते हुए भवन की ओर रवाना किया गया, लेकिन उसके बाद किसी को अनुमति नहीं दी गई। पुजारियों की ओर से आरती जारी रहेगी इस बीच, श्राइन बोर्ड ने साफ किया कि यात्रा को स्थगित किया गया है, लेकिन भवन, आद्कंवारी और भैरो घाटी में सुबह-शाम पुजारियों की ओर से आरती जारी रहेगी और पहले की तरह लाइव प्रसारण भी होगा, लेकिन भवन पर गुफा के बाहर अटका आरती नहीं होगी। 18 मार्च से पहली अप्रैल तक 85 ट्रेनें रद्द कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते विभिन्‍न जोनों में यात्रियों की कम हुई संख्‍या के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 18 मार्च से पहली अप्रैल तक 85 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, मध्‍य रेलवे (Central Railway) ने 23 ट्रेनें, उत्‍तर पश्चिम रेलवे (North Western Railways) ने चार, पूर्व कोस्‍ट रेलवे ने 29, पश्चिम रेलवे ने 10, उत्‍तर रेलवे (Northern Railways) ने पांच, उत्‍तर पश्चिम रेलवे (North Western Railways) ने चार, दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Eastern Railways) ने नौ ट्रेनें रद कर दी हैं।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]