Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • कोरोना की वजह से MP, UP समेत इन 11 राज्यों में स्कूल,कॉलेज हुए बंद, पढ़ें डिटेल

कोरोना की वजह से MP, UP समेत इन 11 राज्यों में स्कूल,कॉलेज हुए बंद, पढ़ें डिटेल

Coronavirus की वजह से देश में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रहीं हैं। भारत सरकार ने जहां विदेशी नागरिकों के भारत आने पर रोक लगाते हुए सभी टूरिस्ट वीजा को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है, वहीं कई राज्यों ने तो Coronavirus को महामारी घोषित कर दिया है। जिन राज्यों में कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं वहां सरकार लोगों को एक साथ इकठ्ठा न होने की सलाह दे रही है, वहीं देश के लगभग एक दर्जन राज्यों ने स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं कुछ राज्यों ने मॉल्स, सिनेमाघरों को भी बंद कर दिया है। इन राज्यों में स्कूल,कॉलेज हुए बंद सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि लोग एक साथ इकठ्ठा न हों क्योंकि संक्रमित बीमारी होने की वजह से कोरोना वायरस के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि अब तक 11 राज्यों में स्कूल, कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दीं गईं हैं। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। किसी राज्य में 31 मार्च तो किसी राज्य में 22 मार्च तक छुट्टियां घोषित की गईं हैं। कुछ राज्यों में इसे अनिश्चितकाल के लिए घोषित किया गया है। महामारी घोषित करने वाले राज्य देश में कोरोना वायरस के खतरे के बीच हरियाणा पहला राज्य है जिसने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी इसके खतरे को देखते हुए कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने इस वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]