Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कारखाने से सिलाई मशीनें चोरी करने वाले आरोपी की जमानत खारिज कर जेल भेजा।

कारखाने से सिलाई मशीनें चोरी करने वाले आरोपी की जमानत खारिज कर जेल भेजा।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री विपिन मंडलोई, एडीपीओ द्वारा जानकारी देते हुुए बताया कि घटना दिनांक 09.10.2019 की फरियादी के गांव खड़ावदा के कारखाने की है। फरियादी मनीष घटना दिनांक को अपना कारखाना बंद करके घर चला गया था। जब फरियादी दुसरे दिन वापस अपने कारखाने पर पहुचा तो उसने देखा कि कारखाने के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था व उसमें रखी सिलाई मशीनें तथा कपडे़ चोरी हो गये। कोई अज्ञात आरोपी उसके कारखाने की मशीनें व कपड़ो को चुरा ले गया था। जिस पर से फरियादी द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना बघाना में अपराध क्रमांक 260/19 धारा 457, 380 भादवि में पंजीबद्ध किया गया। पुलिस थाना बघाना ने विवेचना के दौरान पूछताछ व तहकीकात करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी को थाना बघाना के आरक्षक 415 विक्रम धनगर द्वारा मय केसडायरी के न्यायालय में पेश किया गया। जिस पर आरोपी की ओर से दिनांक 12.03.2020 को न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। श्री विपिन मंडलोई, एडीपीओ द्वारा आरोपी की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन का घोर विरोध करते हुए तर्क रखा कि आरोपी एक शातिर चोर है, आरोपी के विरूद्व थाना छोटी सादड़ी में कई प्रकरण पंजीबद्व होकर विवेचना में है। यदि आरोपी को जमानत दी जायेगी तो आरोपी का अपराध के प्रति भय समाप्त हो जायेगा। जिससे आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन निरस्त किया जाना उचित प्रतित होता है। अभियोजन के तर्को से सहमत होकर श्रीमान सदाशिव दांगोडे़, न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी विनोद उर्फ प्रविण पिता गणपत बावरी, उम्र- 26, निवासी- ग्राम धामनीया, थाना छोटी सादड़ी नीमच द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन खारिज कर आरोेपी को जेल भेजने का आदेश दिया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]