Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • डोडाचूरा तस्कर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास।

डोडाचूरा तस्कर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्री अखिलेश कुमार धाकड़, विशेष न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. एक्ट, मनासा द्वारा एक आरोपी को 71 किलो डोडाचूरा तस्करी करने के आरोप का दोषी पाकर 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ श्री विपीन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 8 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 02.09.2012 की अल्हेड़ फण्टा, थाना मनासा की हैं। थाना मनासा में पदस्थ एएसआई के. एल. दायमा को मुखबीर सूचना मिली की राठौर बस क्रमांक एम.पी.44 ई.ए. 0105 में बंसीलाल नाम का व्यक्ति अवैध डोडाचूरा की तस्करी कर रहा हैं। सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस फोर्स द्वारा अल्हेड़ फण्टा की घेराबंदी की गई जहाॅ पर से बस आती हुई दिखी, जिसको रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें पिछे वाली सीट के आगे खाली जगह पर तीन बोरे रखे हुए थे, जिस पर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति बैठा हुआ था। तीनों बोरो की तलाशी लिये जाने पर उसमें लाल मीर्ची के साथ 71 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर व डोडाचूरा को जप्त कर उसके विरूद्ध थाना मनासा में अपराध क्रमांक 271/12, धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर शेष आवश्यक विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र विशेष न्यायालय मनासा मेे प्रस्तुत किया गया। अपर लोक अभियोजन श्री गुलाबसिंह चंन्द्रावत द्वारा प्रकरण में विचारण के दौरान जप्तीकर्ता व विवेचक सहित कुल 18 साक्षियों के बयान करवाकर अवैध डोडाचूरा तस्करी के अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर श्री अखिलेश कुमार धाकड़, विशेष न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. एक्ट द्वारा आरोपी बंशीलाल पिता कारूलाल गुर्जर, उम्र-38 वर्ष, निवासी ग्राम खजूरी, तहसील मनासा जिला नीमच को धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये जुर्माने से दण्डित किया। शासन की ओर से पैरवी एजीपी गुलाबसिंह चंन्द्रावत द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]