Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • चौथा डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कही यह बात, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा निर्भया के दोषियों का चौथी बार डेथ वारंट जारी कर दिया गया है।

चौथा डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कही यह बात, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा निर्भया के दोषियों का चौथी बार डेथ वारंट जारी कर दिया गया है।

निर्भया केस के चारों दोषियों का दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक बार फिर डेथ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने चौथी बार डेथ वारंट जारी करते हुए चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 मिनट पर फांसी देने का कहा है। कोर्ट द्वारा जारी किए गए नए डेथ वारंट पर निर्भया की मां आशादेवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी करने के बाद उम्मीद जताई है कि इस बार सभी दोषियों को फांसी की सजा हो सकेगी। बता दें कि इसके पहले भी तीन बार कोर्ट डेथ वारंट जारी कर चुकी थी लेकिन हर बार चारों दोषी कानूनी हथकंडे अपनाकर फांसी टालने में कामयाब हो गए थे। निर्भया की मां ने दिया यह बयान निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी होने के बाद मां आशादेवी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'जैसा कि चारों दोषियों ने अपने सारे कानूनी विकल्प आजमा लिए हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि तय तारीख पर उन सभी को फांसी दे जी जाएगी।' तीन बार हो चुका था डेथ वारंट जारी निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद तीन महीनों के भीतर ही उनका चौथी बार डेथ वारंट जारी हुआ है। सबसे पहले चारों दोषियों का डेथ वारंट 22 जनवरी का निकला था। कोर्ट ने चारों को एक साथ सुबह 6 बजे फांसी देने का कहा था। इसके बाद 1 फरवरी का डेथ वारंट जारी किया गया था। लेकिन कोर्ट ने 31 जनवरी को सुनवाई के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। कोर्ट के निर्णय के बाद निर्भया के परिजनों ने तीसरा डेथ वारंट जारी करने के लिए याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने तीसरी बार डेथ वारंट जारी करते हुए दोषियों को 3 मार्च को फांसी देने का कहा था। हाल ही में निर्भया के दोषी पवन गुप्ता की राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने के बाद एक बार फिर दोषियों का डेथ वारंट जारी करने की मांग की गई थी। इस पर गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 20 मार्च की तारीख तय कर दी है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]