Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • मध्य प्रदेश में कर्ज चुकाने का नोटिस मिलने के बाद किसान की हार्ट अटैक से मौत

मध्य प्रदेश में कर्ज चुकाने का नोटिस मिलने के बाद किसान की हार्ट अटैक से मौत

कटनी/उमरियापान (नईदुनिया न्यूज)। कटनी के उमरियापान में एक किसान को कर्ज का नोटिस मिलते ही अटैक आ गया। यह नोटिस जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर शाखा उमरियापान के शाखा प्रबंधक द्वारा दिया गया था। बैंक द्वारा 29 फरवरी को जारी यह नोटिस किसान को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ था। मामले में बैंक ने राम कुमार चौरसिया पिता रोहणी प्रसाद चौरसिया को संबोधित करते हुए किसान से ऋण अदायगी के लिए कहा गया था। इस पत्र में उल्लेख किया गया किया था कि आपने भूकंप ऋण के लिए इस शाखा से 1 लाख 7 हजार 55 रुपये लिए गए थे जो आज दिनांक तक आपके द्वारा जमा नहीं किए गए। अतः आप पत्र होते ही एक सप्ताह के अंदर मांग की पूर्ण राशि जमा करें। अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जवाबदारी आप स्वयं की होगी। Farmer Suicide : छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर का कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान किसान ने की आत्महत्या मृतक किसान के पुत्र उमेश चौरसिया ने बताया कि जैसे ही नोटिस मिला। इसके बाद ही पिताजी की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद करीब 1 बजे आनन-फानन में उन्हें उमरियापान अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया यहां बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। रामकुमार के परिजन ने बताया कि भूकंप के दौरान इसने कर्ज लिए जाने का उल्लेख करते हुए नोटिस मिला था। इसके बाद से वह परेशान था। उमरियापान अस्पताल से उसे कटनी ले जा रहा था इसी दौरान कटनी के पास ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। - रविशंकर पांडेय, एसआई थाना उमरियापान परिजन दोपहर में रामकुमार को लेकर आए थे। मौत का कारण अटैक है। - डॉ. राजेश केवट, बीएमओ पुराने भूकंप ऋणों के नोटिस दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में उसे भी नोटिस भिजवाया गया था। - सुरेंद्र दुबे, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उमरियापान

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]