Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • Mukesh Ambani और Donald Trump की तस्वीर वायरल, दोनों के बीच हुई यह बात।

Mukesh Ambani और Donald Trump की तस्वीर वायरल, दोनों के बीच हुई यह बात।

Mukesh Ambani और DonaldTrump की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भारत दौरे के दूसरे दिन अमेरिकी दूतावास में उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस मौके पर भारत के सबसे रईस शख्स Mukesh Ambani भी मौजूद रहे। पहले Donald Trump ने इन CEOs को संबोधित किया, इसके बाद CEOs ने सवाल भी पूछे। Mukesh Ambani और Donald Trump की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस सीईओ राउंड टेबल में ट्रम्प ने कई युवा भारतीय उद्यमियों से खुलकर बात की और उनके बिजनेस के बारे में पूछा। भारत की कई नई कंपनियां ऐसी रहीं, जिनके बारे में राष्ट्रपति ट्रम्प को पहले से जानकारी थी। डोनाल्ड ट्रम्प और मुकेश अंबानी के बीच हुई यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश अंबानी ने सबसे पहले अपना परिचय दिया और डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया। इसके बाद अंबानी ने एनर्जी के क्षेत्र में भारत और अमेरिकी के बीच होने वाले व्यापार पर बात की। इस दौरान ट्रम्प ने बताया कि दोनों देशों के बीच यह बिजनेस 7 बिलियन डॉलर का है। फिर मुकेश अंबानी ने कहा कि वे 4G सर्विस दे रहे हैं। इस पर ट्रम्प ने कहा, आप 4G पर काम कर रहे हैं, क्या 5G पर भी करेंगे। इसके बाद अंबानी ने राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी का धन्यवाद किया। इस इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुनाव वे ही जीतेंगे और इसके कारण वहां का शेयर बाजार तेजी से उछलेगा। उन्होंने भारतीय उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि यदि वे अमेरिका में निवेश करेंगे तो उन्हें बहुत फायदा होगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]