Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • बेटी की शादी का न्योता देने वाले रिक्शा चालक मंगल केवट से मिले पीएम मोदी

बेटी की शादी का न्योता देने वाले रिक्शा चालक मंगल केवट से मिले पीएम मोदी

बताते चलें कि रिक्शा चालक मंगल केवट को उनकी बेटी की शादी की बधाई देते हुए एक पत्र भेजा था। वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दिवसीय दौरे के दौरान रिक्शा चालक मंगल केवट से मुलाकात की। उसने अपनी बेटी की शादी का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा था। पीएम ने मंगल केवट से उसके और उसके परिवार का कुशल-क्षेम पूछा और साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में केवट के प्रयासों की सराहना भी की। बताते चलें कि पीएम मोदी से प्रभावित होकर मंगल केवट ने अपने गांव में गंगा के किनारों को खुद साफ करने का काम किया है। बताते चलें कि रिक्शा चालक मंगल केवट को उनकी बेटी की शादी की बधाई देते हुए एक पत्र भेजा था। मंगल केवट की बेटी की शादी से पहले प्रधानमंत्री की तरफ से एक पत्र भेजा गया, जिसमें उन्होंने मंगल केवट और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया था। पीएम मोदी द्वारा गोद लिए गए डोमरी गांव के रहने वाले केवट ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को एक निमंत्रण कार्ड भेजा था और उनसे आग्रह किया था कि वह 12 फरवरी को अपनी बेटी की शादी के लिए आएं। हालांकि, रिक्शा चालक की बेटी की शादी में तो प्रधानमंत्री मोदी नहीं आए, लेकिन उनकी तरफ से भेजे गए पत्र को पाने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। केवट ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला निमंत्रण भेजा था। मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से दिल्ली जाकर पीएमओ में दिया था। इसके बाद 8 फरवरी को हमें पीएम मोदी का अभिनंदन पत्र मिला, जिसने हमें उत्साहित किया है। मंगल केवट और उनकी पत्नी रेणु देवी ने कहा कि वे मोदी के वाराणसी के दौरे के समय उनसे मिलना चाहती थीं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]