Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बलात्कारी पाखंडी बाबा को 18 वर्ष का सश्रम कारावास।

बलात्कारी पाखंडी बाबा को 18 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्री अखिलेश कुमार धाकड़, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा द्वारा एक आरोपी बाबा को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का बलात्कार करने के आरोप का दोषी पाकर कुल 18 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2,200रू जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 29.03.2014 को थाना मनासा की हैं। 16 वर्षीय पीड़िता उसके मामा के घर पर रहती थी। घटना दिनांक को रोज की तरह उसके मामा उसे स्कूल छोडकर चले गये थे। शाम 7 बजे तक पीडिता जब घर वापस नहीं आई तब परिजनों ने आस-पास व मिलनें वालो से पूछताछ की तब पता चला की झाडफूंक करने वाले मोहम्मद अली की पीडिता से बातचीत थी और वह भी घटना के बाद से गायब हैं। इसके बाद पीडिता के परिजन ने थाना मनासा आरोपी मोहम्मद अली के विरूद्ध रिपोर्ट की, जिस पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 145/14, धारा 363, 366, 506 भादवि व धारा 5/6 पॉक्सों एक्ट अंतर्गत दर्ज किया गया। जिस पर से थाना मनासा पुलिस द्वारा पीडिता की तलाश कर उसे आरोपी मोहम्मद अली के आधिपत्य से जावरा (रतलाम) से बरामद किया गया। पीडिता से पुछताछ करनें पर पीडिता नें बताया कि आरोपी मोहम्मद अली स्कूल के बाहर से मुझें बहला-फूसलाकर शादी का झांसा देकर अपनें साथ ले गया था और उसकी सहमति के बिना कई बार बलात्संग किया था। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर शेष आवश्यक विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से श्री जगदीश चौहान, जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा पीड़िता, उसके परिजन, पीडिता को नाबालिग प्रमाणित करने तथा पीडिता के मेडिकल रिपोर्ट के संबंध में आवश्यक साक्ष्य न्यायालय में कराकर आरोपी के विरूद्ध नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर, दण्ड के प्रश्न पर तर्क रखा गया कि, आरोपी एक पाखंडी बाबा है, जिसके द्वारा पीड़िता को विश्वास में लेकर उसका जीवन बर्बाद किया हैं, इसलिए आरोपी के साथ दण्ड के संबंध में कोई नर्मी न बरती जाये। अभियोजन अधिकारी के सारगर्भित तर्को से सहमत होकर, *श्री अखिलेश कुमार धाकड़, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा* द्वारा आरोपी मोहम्मद अली पिता रफीक मोहम्मद मंसूरी, उम्र-28 वर्ष, निवासी-बांसवाडा, (राजस्थान) को धारा 363 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व 500रु जुर्माना, धारा 366 भादवि में 4 वर्ष का सश्रम कारावास व 700रु जुर्माना, धारा 506 भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 200रु जुर्माना व धारा 5/6 पॉक्सों एक्ट में 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 800रू. जुर्माना, इस प्रकार आरोपी को कुल 18 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2,200रू. जुर्माने से दण्डित किया, साथ ही पीड़िता को प्रतिकर प्रदान करने का आदेश पारित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री जगदीश चौहान, डीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]