Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रितेश कुमार सोमपुरा को वर्ष 2019 में नीमच जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया।

रितेश कुमार सोमपुरा को वर्ष 2019 में नीमच जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया।

मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा जानकारी दी गई की जिला मुख्यालय नीमच में पदस्थ श्री रितेश कुमार सोमपुरा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी को नीमच जिले में पदस्थ 9 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा किये गये कार्यो के मूल्यांकन के आधार पर वर्ष 2019 में जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया। श्री पुरूषोत्तम शर्मा, पुलिस महानिदेशक/संचालक, लोक अभियोजन, (म.प्र.) द्वारा प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारीयों द्वारा किये जाने वाले कार्यो के मूल्यांकन किये जाने हेतू प्रॉसीक्यूशन परर्फोमेंस इवोल्यूशन सिस्टम को लागू किया, प्रत्येक कार्य के अंको के आधार पर सर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी घोषित किया जाता हैं। इसी प्रणाली के अंतर्गत श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा वर्ष 2019 में सर्वाधिक 18987 अंक प्राप्त किये जाने के कारण उनको नीमच जिले का सर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्कृष्ठ कार्य करने के आधार पर 18166 अंक प्राप्त करके श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ मनासा द्वितीय स्थान पर तथा 17309 अंक प्राप्त करके श्री विवेक सोमानी, एडीपीओे नीमच तृतीय स्थान पर रहे हैं। इस उपलब्धि पर जिले में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा उनको बधाई प्रेषित की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]