Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अफीम का गबन करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास 1 लाख रूपये जुर्माना

अफीम का गबन करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास 1 लाख रूपये जुर्माना

। नीमच। श्री जसवंत सिंह यादव, विशेष न्यायाधीश, (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच के द्वारा आरोपी को अमानक अफीम नारकोटिक्स विभाग को विक्रय करने का दोषी पाकर 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये जुर्माने से दण्डित किया। सहायक अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ आकाश यादव द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 9 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 08.04.2011 की है। आरोपी बिहारीलाल निवासी ग्राम कुंडला को वर्ष 2010-2011 के लिये अफीम का पटृटा शर्तो के अधिन प्राप्त हुआ था, जिसके अनुसार पट्टेदार को शुद्ध अफीम विभाग को देनी होती हैं। घटना दिनांक को आरोपी जब अफीम लेकर पहुॅचा तो संबंधित अधिकारी नें उसमें से सैम्पल निकालकर जॉच करवाई। जॉच रिपोर्ट मे संबंधित अफीम में मिलावट होना पाया गया, जिस पर से मुख्य प्रबंधक द्वारा आरोपी पर अफीम की कुल राशि का जुर्माना अधिरोपित किया गया साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए केन्द्र नारकोटिक्स विभाग को सूचित किया। जिस पर से विभाग ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8/19, एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व किया। सभी साक्षियों के कथन व साक्ष्य एकत्रित कर परिवाद विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री सुशील ऐरन, विशेष लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में विवेचना अधिकारी, सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर आरोपी द्वारा अफीम का गबन करने के अपराध को प्रमाणित कराकर, आरोपी को विधि की मंशा के अनुसार उदाहरण स्वरूप कठोर दंड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। श्री जसवंत सिंह यादव, विशेष न्यायाधीश, (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच द्वारा आरोपी बिहारीलाल पिता भेरूलाल, उम्र-60 वर्ष, निवासी- ग्राम कुण्डला थाना मनासा जिला नीमच को धारा 8/19, एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर स पैरवी श्री सुशील ऐरन, विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]