Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • अमिताभ बच्‍चन को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार से नवाजा है।, सम्‍मान पाकर कही यह बात

अमिताभ बच्‍चन को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार से नवाजा है।, सम्‍मान पाकर कही यह बात

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता अमिताभ बच्‍चन को रविवार शाम दादा साहब फाल्‍के अवार्ड दिया गया। यह पुरस्‍कार भारत के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्‍हें दिया। यह हिंदी सिनेमा का सर्वोच्‍च सम्‍मान है। अमिताभ को यह सम्‍मान पिछले दिनों नई दिल्‍ली में हुए नेशनल अवार्ड सेरेमनी में दिया जाना था लेकिन वे स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन्‍होंने अपने ट्वटिर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। आज उन्‍हें पूरे सम्‍मान के साथ यह पुरस्‍कार दिया गया। समारोह में उनके पुत्र व अभिनेता अभिषेक बच्‍चन भी मौजूद थे। अवार्ड पाकर अमिताभ यह बोले दादा साहब फाल्‍के जैसा बड़ा पुरस्‍कार पाने के बाद अमिताभ बेहद अभिभूत हैं। उन्‍होंने अपनी स्‍पीच में कहा कि, जब इस पुरस्‍कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में एक संदेह उठा, कि क्‍या कहीं ये संकेत है मेरे लिए कि घर बैठकर आराम कर लीजिये। क्‍योंकि अभी भी थोड़ा काम बाकी है जिसे मुझे पूरा करना है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]