Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मूंदड़ा: रतनगढ वन विभाग की कार्यवाही अवैध उत्खनन में ट्रेक्टर ट्राली जप्त ,ट्रैक्टर चालक भी हुआ गिरफ्तार

निर्मल मूंदड़ा: रतनगढ वन विभाग की कार्यवाही अवैध उत्खनन में ट्रेक्टर ट्राली जप्त ,ट्रैक्टर चालक भी हुआ गिरफ्तार

नीमच जिला कलेक्टर द्वारा अवैध रैत उत्खनन व परिवहन करने वालो के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पूरे जिले में अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन करने वाले वाहनों एवं उनके मालिकों पर लगातार कठोर कार्यवाही कर अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग रतनगढ़ की टीम के द्वारा भी कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त किये।विस्तृत जानकारी के अनुसार ग्राम लुहारिया चुंडावत में दिनांक13 दिसंबर शनिवार को देर रात्रि 9 बजे के लगभग वन कक्ष क्रमांक 230 के अंतर्गत वन विभाग रतनगढ़ की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से रैती का उत्खनन कर परिवहन करते हुए पाए जाने पर एक ट्रैक्टर स्वराज 735 ट्राली सहित चालक मनोहर पिता कालूराम को गिरफ्तार कर उक्त ट्रैक्टर एवं ट्राली को भी वन विभाग रतनगढ़ की टीम के द्वारा जब्ती में लिया गया।उक्त समस्त कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी पी. एल. गैहलोत रतनगढ़ के दिशा निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में वन विभाग के बापुलाल दायणा, कुलदीप दीक्षित, राजेन्द्र तुगनावत की संयुक्त टीम ने समस्त कार्यवाही को अंजाम दिया। आगे भी इसी प्रकार से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी- पी.एल.गैहलोत वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगड

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]