Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कटारनुमा छूरे से हमला करनें वाले आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटारनुमा छूरे से हमला करनें वाले आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्रीमान आर. के. शर्मा, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा द्वारा आरोपी को कटारनुमा छूरे से फरियादी के हाथ पर गंभीर चोट पहुँचानें के आरोप का दोषी पाकर 7 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2,500रू. जुर्माने से दण्डित किया। मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 19.05.2015 रात्रि के 12 बजे रामनगर, मनासा के पास डॉक्टर संघई के कुऐ पर स्थित फरियादी के मकान की हैं। घटना दिनांक को फरियादी नागेश परिवार सहति घर में सो रहा था तथा उसके पिता कन्हैयालाल घर के बाहर सो रहे थें। रात्रि को अचानक कन्हैयालाल के चिल्लानें की आवाज सुन कर नागेश बाहर आया तो उसनें देखा की आरोपी कटारनुमा छूरे से उसके पिता के हाथ पर चोट पहुँचाकर भाग रहा था। पिता के हाथ से खून निकल रहा था तथा एक्सरें करानें पर कटारनुमा छूरे से किये हमलें के कारण उसके पिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। नागेश ने पुलिस थाना मनासा पर गया जहॉ पर उसनें रिपोर्ट अपराध क्रमांक 278/2015, धारा 326 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस मनासा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर शेष विवेचना उपरांत चालान मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुश्री कविता भट्ट, एजीपी द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी, आहत सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जानें का निवेदन किया। *श्रीमान आर. के. शर्मा, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा* द्वारा आरोपी धनराज पिता छोगालाल माली, उम्र-28 वर्ष निवासी ग्राम-बराडा, तहसील जावद, जिला नीमच को धारा 326 में 7 वर्ष के सश्रम कारावास व 2,500रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी सुश्री कविता भट्ट, एजीपी द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]