Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • ऐसे हुआ एनकाउंटर, मुख्य आरोपी ने उठाया पत्थर, बाकी ने की हथियार छीनने की कोशिश, इसके बाद उनका एनकाउंटर कर दिया गया।

ऐसे हुआ एनकाउंटर, मुख्य आरोपी ने उठाया पत्थर, बाकी ने की हथियार छीनने की कोशिश, इसके बाद उनका एनकाउंटर कर दिया गया।

हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस चारों आरोपियों को उस स्थान पर ले गई थी, जहां उन्होंने दरिंदगी को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे समझना चाहते थे कि अपराध कैसे हुआ। वे सीन रीक्रिएट (Sceane Recreate) करना चाहते थे, तभी मौके पर पहुंचते ही मुख्य आरोपी ने पत्थर उठाकर एक अधिकारी पर हमला करने की कोशिश की और बाकी ने मौका पाकर हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिस यह भी कह रही है कि आरोपियों ने उन पर फायरिंग करने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर कर दिया गया। आरोपियों ने ब्रिज के दूसरी तरफ भागने की कोशिश की और खेत में मारे गए। अब भी उनकी लाश वहीं पड़ी है। पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही मीडिया भी मौके पर पहुंच चुकी है और पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगी। वहीं सायबराबाद के पुलिस कमिश्वर वीसी सज्जान ने कहा है कि एनकाउंटर सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुआ है।इस बीच, जैसे ही यह खबर सामने आई कि पुलिस देर रात 3 बजे आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची थी और फिर वहां उनका एनकाउंटर कर दिया गया, देश भर में खुशी की लहर है। जगह-जगह से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और हैदराबाद पुलिस की तारीफ की जा रही है। एनकाउंटर की खबरों के बाद हैदराबाद महिला डॉक्टर के पिता और बहन ने खुशी जाहिर की है। पिता ने कहा है कि 10वें दिन पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है। वहीं बहन ने कहा कि पुलिस ने रिकॉर्ड टाइम में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। अब लोग इस तरह की दरिंदगी करने से डरेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]