Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • हैदराबाद केस का मुख्य आरोपी बोला- जिंदा जलाया था महिला डॉक्टर को

हैदराबाद केस का मुख्य आरोपी बोला- जिंदा जलाया था महिला डॉक्टर को

:एक आरोपी का कहना है कि उनका मकसद महिला की हत्या करना नहीं था, लेकिन पुलिस के डर से कत्ल हो गया। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि दुष्कर्म के बाद उन्होंने महिला डॉक्टर की हत्या नहीं की थी, बल्कि उसे जब पेट्रोल डालकर जलाया, तब वह जिंदा थी। स्थानीय मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। मामले में चारों आरोपियों को चेरलापल्ली जेल में रखा गया है। यहां जेल स्टाफ से बातचीत में मुख्य आरोपी ने यह बात कबूली। आरोपी ने बताया है कि दुष्कर्म के बाद महिला भाग न जाए, इसके लिए उसके हाथ पैर बांध दिए थे। इसके बाद जबरन शराब पिलाई। जब वह बेहोश हो गई, तब लॉरी में डालकर पुल के नीचे लाए और जला दिया। हालांकि आरोपियों को पहले लगा था कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन आग लगाने के बाद पाया कि वह जिंदा थी। नशे में थे, पता नहीं चला क्या कर रहे हैं एक आरोपी ने बताया है कि सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने अहसास नहीं था कि क्या करने जा रहे हैं। उसके मुताबिक, हमारा मकसद उसे मारना नहीं था, लेकिन जब लगा कि पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे तो उसे मार दिया। कभी सोचा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। पुलिस कर रही फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने मामले से जुड़े सभी सबूत फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। अब आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद केस से जुड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]