Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • राम मंदिर का मेरा काम पूरा, अब राजनीति से संन्यास लेने का समय : गिरिराज सिंह

राम मंदिर का मेरा काम पूरा, अब राजनीति से संन्यास लेने का समय : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि राम मंदिर पर उनका कार्य पूरा हो गया है। एक बार जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बन जाए, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण उनके राजनीतिक जीवन के दो मुख्य उद्देश्य थे। मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मेरा काम खत्म हो गया है। मेरे जैसे लोगों के लिए सेवानिवृत्त लेने का समय आ गया है। जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाए जाने के बाद मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। 67 वर्षीय सांसद गिरिराज सिंह विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं और देश में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के उपायों के लिए वह मजबूती से वकालत करते रहे हैं। विशेष रूप से भाजपा की यह नीति है कि वह 75 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाएगी। पिछले महीने उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित एक यात्रा में भाग लिया और कहा कि देश में जनसंख्या में वृद्धि की जांच करने की जरूरत है। इससे पहले जनवरी में उन्होंने कहा था कि कुछ समुदाय विशेष रूप से जनसंख्या में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद मामले में 40 दिन चली सुनवाई के बाद अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनेगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ की अलग से जमीन दी जाए, जिस पर वो मस्जिद बना सकें।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]