Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • गोवा में क्रैश हुआ MIG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट, उड़ान भरते ही हुआ हादसा

गोवा में क्रैश हुआ MIG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट, उड़ान भरते ही हुआ हादसा

गोवा में क्रैश हुआ MIG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट, उड़ान भरते ही हुआ हादसागोवा में नौसेना का MIG 29K हादसे का शिकार हो गया है लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पणजी। गोवा में वायुसेना के मिग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की सूचना है। भारतीय नौसेना का यह फायटर एयरक्राफ्ट MIG 29K बताया जा रहा है जो उड़ान भरने के साथ ही क्रैश हो गया। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार Mig-29K ने ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी और इसके ठीक बाद यह क्रैश हो गया। जो जेट हादसे का शिकार हुआ वो फायटर जेट का ट्रेनर वर्जन था। गनीमत रही की समय पर दोनों पायलट्स ने एजेक्ट कर लिया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मंडवाल ने बताया है कि उड़ान भरने के बाद MIG-29K के इंजर में आग लग गई थी और इस वजह से यह हादसा हो गया है। इसे उड़ा रहे पायलट्स कैप्टन एम शेवखंड और कमांडर दीपक यादव ने वक्त रहते एजेक्ट कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही नौसेना की जांच टीमें दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थीं और मामले में की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। यह विमान 2013 में वायुसेना द्वारा खरीदा गया था। यह रूसी फायटर जेट हैं और बहुत आधुनिक फायटर जेट हैं जो जो गोवा में स्थित आईएनएस बेस हंस पर तैनात रहते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]