Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • पूर्व वायुसेना चीफ धनोआ बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पैदा किया गया था विवाद ।

पूर्व वायुसेना चीफ धनोआ बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पैदा किया गया था विवाद ।

iपूर्व वायुसेना चीफ धनोआ बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पैदा किया गया था विवादराफेल डील पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूर्व वायुसेना चीफ ने स्वागत किया है। नई दिल्ली। राफेल विमानों की खरीद को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद अब पूर्व वायुसेना चीफ बीएस धनोआ का इस मामले में बयान आया है और उन्होंने इस फैसले को सैन्य सौदों के लिए सकारात्म माना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यह सारा मामला राजनीतिक फायदे के लिए खड़ा किया गया था। फैसला आने के बाद वायुसेना के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा है कि यह विवाद राजनीतिक फायदे के लिए खड़ा किया गया, जिससे कुल मिलाकर सैन्य आधुनिकीकरण की प्रक्रिया पर असर पड़ा। धनोआ के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार के रुख पर मुहर लगी है। राफेल सौदे का लगातार समर्थन करने वाले धनोआ ने कहा कि उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी सैन्य खरीद पर सकारात्मक असर डालेगा। धनोआ का बयान इसलिए अहम है, क्योंकि उन्हीं के कार्यकाल के समय यह विवाद राजनीतिक रूप से तेज हुआ था। फैसले का स्वागत करते हुए धनोआ ने कहा कि उन्होंने सौदे का मेरिट के आधार पर बचाव किया था, क्योंकि वायुसेना को इन विमानों की सख्त जरूरत थी। वायुसेना में लगभग चार दशक बिताने के बाद धनोआ सितंबर में सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने हमेशा यही कहा कि सौदा पूरी तरह पाक-साफ है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सैन्य बलों के लिए अच्छा है। सौदे के तहत विमानों की कीमत को लेकर वायुसेना की समिति ने शानदार काम किया। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने भी फैसले का स्वागत किया है। मंत्रालय ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने सिलसिलेवार तरीके से पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिससे रक्षा खरीद प्रक्रियाओं पर निशाना साधने और संदेह पैदा करने की कोशिशों का अंत होगा। ऐसी कोशिशों से सुरक्षाबलों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ता है।"

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]