Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 15 नवम्बर को रतनगढ मे निशुल्‍क नेत्र परिक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन।

15 नवम्बर को रतनगढ मे निशुल्‍क नेत्र परिक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन।

निर्मल मूंदडा रतनगढ क्षेत्र के नागरिको से अधिक से अधिक संख्या मे शिविर का लाभ लेने का आग्रह रतनगढ- नि.प्र;- राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग विक्रम सीमेंट वर्क्स खोर द्वारा विक्रम जन सेवा ट्रस्ट विक्रम अस्पताल खोर एवं जिला स्वास्थ्य समिति दृष्टिहीनता जिला नीमच के संयुक्त तत्वावधान में विशाल नि;शुल्‍क नैत्र परिक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 15 नवंबर को डॉ.श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायीक भवन डाक बंगले के सामने रतनगढ पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रखा गया हैं। *शिविर में इन रोगों का होगा निशुल्क उपचार*- विक्रम जन सेवा ट्रस्ट विक्रम नगर खोर के सचिव रुचिर मेहता एवं अध्यक्ष श्री अशोक खून्तवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 नवम्बर को रतनगढ़ में लगने वाले विशाल नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में सभी नेत्र रोगीयो की नजर,चश्मे,काला पानी, मोतिया बिंद,नासूर,पर्दे की बीमारी आदि की जांच नि;शुल्‍क की जाएगी परीक्षण के पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारौपण सहित विक्रम अस्पताल विक्रम नगर खोर में निर्धारित दिनांक को निशुल्क किए जाएंगे साथ ही ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीजों को चाय, बिस्किट, भोजन एवं बिस्तर की सुविधा के साथ ही चयनित सभी मरीजों को नेत्रालय में लाने एवं ले जाने की व्यवस्था भी पूरी तरह से निशुल्क रहेगी ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के साथ 1 सहायक को भी नेत्रालय में रहने एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी ऑपरेशन के लिये चयनित मरीजों को आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है साथ ही ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को नजर के चश्मे भी विक्रम जन सेवा ट्रस्ट विक्रम नगर कोर्ट द्वारा निशुल्क दिए जाएंगे *क्षेत्र के नागरिको से शिवीर का लाभ उठाने की अपील*- विक्रम जन सेवा ट्रस्ट विक्रम अस्पताल खोल एवं जिला स्वास्थ्य समिति नीमच एवं स्थानीय शिविर व्यवस्थापक नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदडा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार फुल फकीर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती संपत बाई सोनी एवं समस्त पार्षदों ने नगर एवं आसपास के समस्‍त क्षैत्र वासीयो से नि;शुल्‍क नैत्र परिक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिवीर स्‍थल पर समय पर पहुच कर लाभ उठाने का आव्‍हान करते हुए शिवीर को सफल बनाने का सभी से आग्रह किया है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]