Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत, भाजपा के साथ गठबंधन के दरवाजे खुले हैं

उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत, भाजपा के साथ गठबंधन के दरवाजे खुले हैं

मुंबई। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सरकार बनाने को लेकर भाजपा के साथ शिवसेना की तल्खी के बीच एक बार फिर संकेत मिल रहे हैं कि दोनों दलों में फिर से गठबंधन हो सकता है। राज्य में सरकार बनाने के लिए और वक्त की मांग को राज्यपाल ने खारिज कर दिया था। इसके एक दिन बाद उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन खत्म नहीं हुआ है। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या भाजपा का विकल्प पूरी तरह से बंद हो गया है, तो उद्धव ने कहा आपको इतनी जल्दी क्या है। यह राजनीति है। राष्ट्रपति ने हमें सरकार बनाने के लिए छह महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले किए गए वादे को पूरा न करके भाजपा ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने से इनकार किया है। अगर यह विकल्प खत्म होता है, तो यह उनकी वजह से होगा, न कि हमारी वजह से। यदि गठबंधन खत्म होता है, तो यह भाजपा होगी, जो इसे खत्म करेगी। ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले स्थिति यह थी कि भाजपा संसद में 200-220 सीट से ज्यादा नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि तब उन कठिन समय में मैं था, जो भाजपा के साथ गया। लिहाजा, भाजपा में जाने का विकल्प फिर से उन्हीं के द्वारा खत्म किया गया है। उद्धव ने कहा कि भाजपा अभी भी संपर्क में है, लेकिन वह हर रोज नए ऑफर के साथ आ रही है। बताते चलें कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। शिवसेना को उम्मीद थी कि भाजपा के साथ गठबंधन टूटने की स्थिति में भी वह एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना लेगी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]