Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • स्कूल बालिकाओं को बताया गुड टच, बेड टच, सुरक्षा के बताए उपाए आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने किया आयोजन।

स्कूल बालिकाओं को बताया गुड टच, बेड टच, सुरक्षा के बताए उपाए आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने किया आयोजन।

नीमच(निप्र)। समाज में गिरते नैतिक स्तर और बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। बुधवार को नीमच सिटी कचहरी पर कन्या मावि में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कानून के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालिका सुरक्षा ब्रांड एबेंसडर सुभाष सुनिया ने कहा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच करने के पीछे व्यक्ति की मंशा, भावना और उद्देश को अभिव्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई गलत इरादे से शारीरिक स्पर्श करता है तो उसकी तत्काल परिजनों को जानकारी देने की समझाइश दी। रास्ते, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों सहित विशिष्ट स्थानों पर किसी भी तरह की असुरक्षा या छेड़छाड़ की जाती है तो तत्काल परिजनों को जानकारी देकर पुलिस को शिकायत करें।स्कूल में अपनी शिकायत महिला शिक्षक को तत्काल में जिसका निराकरण किया जा सके। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में महिला सुरक्षा समन्वय जिला संयोजिका लक्ष्मीप्रेमाणी ने कहा कानून में लड़कियों के साथ बदसलूकी या छेड़छाड़ जैसी घटना होने पर कार्रवाई और सजा का क्या प्रावधान है।असुरक्षित महसूस होने पर छात्राएं हेल्पलाइन की सेवा 1090,1091 का इस्तेमाल कर सकती है। बालिकाओं या महिलाए जागरूक रहने व आत्मबल से ही हर मुसीबतों का आसानी से सामना कर सकती है । इसके साथ ही डायल 100 व 181 का भी उपयोग सुरक्षा एवं बचाव के लिए कर सकते है। लड़कियां गुड और बेड टच को समझ नहीं पाती है। कई बार लोग गलत नीयत से लड़कियों को टच करते हैं। बालिकांए उसका विरोध नहीं कर पाती। वह सजग रहे सावधान रहे। इस मौके आकांक्षा वेलफेयर फाउंटेशन जिलाध्यक्ष ज्योति बैंस ने कहा बच्चियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए यदि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक शिकायत या जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस तत्काल सक्रिय होकर सुरक्षा मुहैया कराएगी और कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इस दौरान रश्मि बैस, रानी बैस, सरोज सेन, नीलम अहीर, राजकुमार चौधरी, हेमा सेन सहित स्कूल स्टाफ के कृष्णा दवे, शिक्षा शर्मा, मिनाक्षी बागडी, सुनीता शर्मा, मीना सागर, बाबूलाल पाटीदार उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]