Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बालिकाएं स्वयं सक्षम बन अपने आप को पहचाने । सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न ।

बालिकाएं स्वयं सक्षम बन अपने आप को पहचाने । सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विधानगर परिसर में मंगलवार से चल रही दो दिवसीय बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आज बुधवार को सम्पन्न हो गई । भारतीय जैन संगठना नीमच के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में विगत दो दिनो से यह कार्यशाला चल रही थी जिसका आज समापन हुआ । कार्यशाला मे जैन संगठना की प्रशिक्षक श्रीमती राज श्री चौधरी द्वारा बालिकाओं को दो दिन में कुल 6 मुख्य बिन्दुओं के माध्यम से समझाया जो इस प्रकार है । 1-स्व जागरूकता , 2- मित्रता व प्रलोभन 3-सवांद एवं रिश्ते 4- सक्षमीकरण 5-चयन व निर्णय 6- आत्मसम्मान व आत्मरक्षा इन 6 ही बिन्दुओं पर प्रशिक्षक राज श्री चौधरी ने बालिकाओं को दो दिन में इतना कुछ समझा दिया की बालिकाएं स्वयं जागरूक होकर अपने आप को हर कार्य के लिए सक्षम साबित करने में पिछे नहीं रही । आज समापन समारोह के अवसर पर स्थानीय प्रेस क्लब के साथी भी सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचें ओर बालिकाओं से दो दिवसीय कार्यशाला में क्या सिखा तथा आज के इस भौतिक चका चौंध वाले युग में कैसे रहना चाहिए के संबंध मे प्रश्न प्रतिप्रश्न किये इस पर कार्यशाला में उपस्थित बालिकाओं ने बडे बैबाकिं से जवाब दिये ओर कहाँ की हम बालिकाएं इस कार्यशाला में समझाई गयी बातो को ध्यान में रखते हुए समझदार एवं स्मार्ट बनने के साथ ही स्ट्रोंग भी बनेगी और अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने का प्रयास भी करेंगी । सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य रामलाल सांगीतला ने बहन राजश्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप प्रतिवर्ष हमारे विधालय मे दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करे और बहनो को आगे बढ़ाने का काम करे । आज के समापन समारोह में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये । पत्रकारों ने विधालय मे चल रही अटल टिंकरिंग लेब का भी निरीक्षण किया ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]