Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • लापरवाह मारूति चालक को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

लापरवाह मारूति चालक को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्रीमान मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा एक आरोपी को लापरवाहीपूर्वक मारूति कार चलाकर मोटरसायकल को टक्कर मारकर 3 लोगो को घायल करने के आरोप का दोषी पाकर कुल 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1500रू. जुर्माने से दण्डित किया। श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व दिनांक 21.05.2012 को दोपहर के 2ः15 बजे ग्राम ढोढर स्थित पासलिया बंजारा के घर के सामने की हैं। गोविंद अपनी मोटरसायकल से उसके पिता मांगीलाल व भतीजे कुशाल को लेकर कुकडेश्वर होते हुए ग्राम ढोढर की तरफ जा रहा था कि, जैसे ही वह पासलिया बंजारा के घर के सामने पहुॅचा तभी सामने से आरोपी छोटू मारूति कार को तेजगति से लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और गोविंद की मोटरसायकल को टक्कर मार दी, जिस कारण तीनो गिर गये, जिससे गोविंद व कुशाल को साधारण चोटे व मांगीलाल को गंभीर चोटे आयी। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना कुकडेश्वर पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 69/2012, धारा 279, 337, 338 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर शेष विवेचना उपरांत चालान मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से अरविंद सिंह, ए.डी.पी.ओ. द्वारा न्यायालय में तीनो आहतगण, चश्मदीद सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर, वर्तमान में बढती सड़क दुर्घटनाओ को ध्यान में रखते हुए आरोपियो को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया। श्री मनीष पण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा आरोपी छोटू उर्फ महेश पिता राधेश्याम तंबोली, उम्र 40 वर्ष, निवासी-ग्राम जवासा, जिला नीमच को धारा 279 भादवि में 3 माह का सश्रम कारवास व 300रू. जुर्माना, धारा 337 भादवि में 3 माह का सश्रम कारवास व 900रू. जुर्माना व धारा 338 भादवि में 6 माह का सश्रम कारवास व 300रू. जुर्माना, इस प्रकार कुल 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1500रू. जुर्माने से दण्डित किया तथा साथ ही तीनो आहत को 300-300रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी दिया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]