Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अशासकीय शिक्षण संस्था संघ द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई ।

अशासकीय शिक्षण संस्था संघ द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली - सिंगोली रतनगढ़ तहसील क्षैत्र के अशासकीय शिक्षण संस्था संगठन के जिलाध्यक्ष अजय भटनागर के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष अकरम मंसूरी की पहल पर सिंगोली तहसील की सभी संस्थाओं के छात्र-छात्राओं,शिक्षक शिक्षिकाओं, व सभी संस्था संचालकों के सहयोग से एकत्रित की गई सामग्री को एक मिनी ट्रक द्वारा बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई गई । सामग्री मे लोगों के दैनिक खाने के उपयोग में आने वाली सामग्री एवं वस्तुए थी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये होगी । सामग्री मे खासकर आटा, सर्फ , बिस्कुट,चावल, मच्छर अगरबत्ती, साबुन,कपड़े, टब, मसाले चप्पलें, आदी सामान था जिसे संगठन के पदाधिकारी वितरित करने रामपुरा बाढ से प्रभावित मॉलकी और बुरामन ग्राम पहुंचे । यह गाँव गांधी सागर बांध के मुहाने पर बसे हुए गाँव है ओर बाढ़ ने यहां भयंकर तबाही मचायी थी । अशासकीय शिक्षण संस्थान के संगठन ने बाढ़ मे सबसे अधिक प्रभावित इस क्षैत्र को मदद हेतु चयन किया ओर मौके पर पहुंच कर इस क्षैत्र के लोगों को दैनिक जीवन मे उपयोगी सामग्री वितरित की इस पुनीत कार्य में तहसील की सभी शिक्षण संस्थाओं ने अपना भरपूर योगदान दिया, संगठन के पदाधिकारी रामलाल धाकड़ , अकरम मंसुरी, निर्मल मेहता, विशाल पिछोलिया, मुरलीधर पालीवाल, बीएल सरगरा, दशरथ सेन, पवन रावत, रमेश परिहार, जयपाल सिंह शक्तावत, ब्रजमोहन पाराशर, ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर सामग्री वितरित की ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]