Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरस्वती शिशु मंदिर के भैय्या बहनो ने की राहत सामग्री एकत्रित ।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरस्वती शिशु मंदिर के भैय्या बहनो ने की राहत सामग्री एकत्रित ।

सिंगोली- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के छोटे छोटे भैय्या बहिनो ने आज जिले में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से पीड़ित परिवारो की मदद हेतु अपनी ओर से सहयोग का हाथ आगे बढ़ाते हुए अपने अपने घरो से खाद्य सामग्री तथा वस्त्र आदी वस्तुएं लाकर एकत्रित की । भैया बहनो द्वारा एकत्रित सामग्री के लिए विधालय प्राचार्य ने कहा कि हम यह सामग्री उचित व्यवस्था एवं आचार्यो के माध्यम से जिले के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम करेंगे । प्राचार्य रामलाल सांगीतला एंव प्रधानाचार्य बिहारी लाल चौहान ने बताया कि विधालय मे अध्यनरत छोटे छोटे भैय्या बहिनो ने स्व प्रेरणा से जिले के रामपुरा क्षैत्र में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की इच्छा प्रकट करते हुए सभी ने मिलकर गुरूवार को अपने अपने घरो से खाद्य सामग्री तथा कपड़े आदी सामग्री लाकर एक स्थान पर एकत्रित करते हुए अपनी ओर से यह मदद वास्तविक पीड़ित लोगों तक पहुंचाने की भावना व्यक्त की। बच्चो की भावना ओर प्रयास की जितनी प्रशंसा करे उतनी कम है । सरस्वती शिशु मंदिर मे जो सेवा सहयोग ओर समर्पण की शिक्षा दी जाती है ये प्रयास उसी का परिणाम है ।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]