Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 108 मुनि पुगंव सुधा सागरजी मा सा का 37 वां दिक्षा दिवस धर्म आराधना के साथ मनाया जावेगा ।

108 मुनि पुगंव सुधा सागरजी मा सा का 37 वां दिक्षा दिवस धर्म आराधना के साथ मनाया जावेगा ।

सिंगोली- समीपस्थ ग्राम बिजौलिया राजस्थान की धरा पर एक ओर धर्म आराधना का सुनहरा अवसर मंगलवार को परम पूज्य गुरुदेव श्री विधा सागर जी मा सा के परम शिष्य 108 मुनि पुगंव सुधा सागरजी मा सा के 37 वां दिक्षा दिवस का आया है । बिजौलिया तपोदय भूमि तीर्थ क्षैत्र पार्श्वनाथ के दरबार में मुनि श्री सुधा सागरजी मा सा का चातुर्मास जबरदस्त धर्म आराधना के साथ चल रहा है चतुर्मास स्थापना के साथ ही बिजौलिया की धरती धर्म की प्रभावना से महक रहीं हैं । चतुर्मास के दौरान ही गुरू की भक्ति का सुनहरा अवसर उनके 37 दीक्षा दिवस दिनांक 17 सितम्बर मंगलवार को लेकर आया है। इस अवसर पर तीर्थ कमेटी एवं चतुर्मास समिति द्वारा गुरुदेव के कठोर तपोमय संत जीवन की अनुमोदनार्थ भव्य समारोह रखा जिसमे भक्तो द्वारा गुरू के गुणों का गुणगान किया जावेगा इस समारोह के चार चाँद लगाने हेतु परम गुरू भक्त अशोक पाटनी (आर के मार्बल) परिवार किशनगढ़,पहाड़ीया परिवार किशनगढ़,काला परिवार इन्दौर विशेष रूप से उपस्थित होकर गुरू वंदना करेंगे । समारोह दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा जिसका पारस चेनल पर लाइव प्रसारण भी होगा कार्यक्रम में जयपुर, कोटा,रावतभाटा भैसरोडगढ़ बोराव धनगांव थडौद झांतला कांकरियातलाई चेची बेगु मांडलगढ भीलवाड़ा सिंगोली महुआ मानपुरा डाबी छोटी बिजौलिया जबलपुर सागर ललितपुर दमोह ग्वालियर आदी स्थानो के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहेंगे । तीर्थ कमेटी एवं चतुर्मास समिति के लाभचंद पटवारी एंव मनोज गोधा ने अधिक से अधिक संख्या में समाज जन तथा भक्तजन से समारोह मे पधारने की अपील की है ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]