Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ब्राह्मणी नदी फिर से उफान पर निचली बस्तियों के लिए कभी भी बन सकती है खतरा।

ब्राह्मणी नदी फिर से उफान पर निचली बस्तियों के लिए कभी भी बन सकती है खतरा।

प्रदीप जैन@ सिंगोली- विगत तीन चार दिनों से क्षैत्र में हो रही लगातार बरसात के कारण एक बार फिर नदी नालो ने मचाया है तांडव जिसके चलते क्षैत्र की बची खुची फसले भी हुई चौपट किसानों का पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से जो नुकसान हुआ उसकी तो भरपाई ही नहीं हुई ओर ये आफत फिर से बरस रही है। जिले मे लगातार हो रही बरसात ने तो मानो किसानों पर कहर ही बरफा दिया हो ऐसा मंज़र चारो ओर देखने को मिला रहा है । क्षैत्र के सभी नदी नाले लगातार उफान पर हैं। जिसके चलते सिंगोली का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टुटा हुआ है । जिले भर में बरस रही आफत से किसान ओर आम जन परेशान होकर टुट चुका है । पिछले दिनों भी बरसात के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था जिसकी नुकसानी या मुआवजा भी किसान को नहीं मिला वही ये आफत फिर बरस रही है । रविवार को सिंगोली की ब्राह्मणी नदी राजस्थान के डोराई बांध ओवर फ्लो होने से फ़िर उफान पर है। यदि नदी अपना रोद्र रूप ओर दिखाती हैं तो निचली बस्तियों तथा नदी किनारे वाले क्षैत्र में नुकसान होने की भारी संभावना है । समय रहते प्रशासन ध्यान दे अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना को नकार नहीं सकते हैं। हालांकि शासन प्रशासन सजग है फिर भी ध्यान देना जरूरी है । क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों तथा प्रदेश के मुखिया कमलनाथ से मांग करते हुए कहा कि जिले के किसानों पर बरस रही आफत के समय सरकार को किसानों के साथ खड़े होना चाहिए और हर संभव मदद भी करना चाहिए परन्तु ऐसा कही दिखाई नहीं दे रहा है। प्राकृतिक आपदा तो आती जाती रहती है पर पिछली भाजपा सरकार ने कभी प्रदेश की जनता को संकट के समय हताश या निराश नहीं होने दिया हर समय शिवराज सरकार जनता के साथ खड़ी रही । जैन ने प्रदेश के मुखिया से निवेदन किया है कि वे स्वयं यहां आकर किसानों तथा आम जनता के हालात जाने ओर हर संभव मदद करने का काम करे ।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]