Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जलझूलनी ग्यारस पर भगवान की सवारी निकलीं नगर भ्रमण पर । सवारी की जगह-जगह हुई पूजा अर्चना।

जलझूलनी ग्यारस पर भगवान की सवारी निकलीं नगर भ्रमण पर । सवारी की जगह-जगह हुई पूजा अर्चना।

सिंगोली। परम्परानुसार नगर में जलझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर विभिन्न मन्दिरों से भगवान की सवारी निकाल नगर भ्रमण करवाया गया। जलझूलनी ग्यारस पर नगर के प्रमुख मन्दिरों जिनमें बोहरा जी का मन्दिर, धाकड़ समाज मन्दिर, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मन्दिर, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज मन्दिर एवं गुर्जर समाज मन्दिर से बैंड बाजों के साथ भगवान की सवारी निकालकर नगर भ्रमण करवाया गया तथा नगर में जगह-जगह भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई। भगवान की सवारी बोहरा जी के मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण कर बोहरा के घाट पर पहुंची । सायं की महाआरती बोहरा जी के घाट पर नदी किनारे की गई तथा परसादी का वितरण किया गया तत्पश्चात सभी समाजजनों द्वारा अपने अपने बेवाण मन्दिरों पर पहुँचाकर पूरे विधि विधान से भगवान को विराजित कर बेवाण ( सवारी) का समापन किया गया। इस अवसर बजरंग व्यायाम शाला के संचालक औंकार लाल शर्मा कैलाश जोशी एडवोकेट प्रकाश शर्मा कैलाश सोनी शिव प्रकाश सोनी इन्द्रेश सोनी मदन लाल सोनी भंवर लाल धाकड़ छीतर धाकड़ पप्पू गूर्जर तेजू गूर्जर बाबु लाल गूर्जर सुनिल पालिवाल शम्भु लाल पालिवाल दशरथ पालीवाल सत्यनारायण शर्मा चांदमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में सभी समुदायों से नगर की धर्मप्रेमी जनता मौजूद थी।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]