Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर अशासकीय शिक्षक संघ द्वारा 71 वरिष्ठ शिक्षको का सम्मान किया गया ।

शिक्षक दिवस के अवसर पर अशासकीय शिक्षक संघ द्वारा 71 वरिष्ठ शिक्षको का सम्मान किया गया ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली - स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण मे दिनांक 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर सिंगोली तहसील अशासकीय शिक्षक संघ द्वारा तहसील भर के अशासकीय विद्यालयों के वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाओ का सम्मान किया गया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तहसील सचिव मुरलीधर पालिवाल ने बताया कि संघ के द्वारा सिंगोली तहसील क्षैत्र मे संचालित होने वाले 31 निजी विद्यालयो के लगभग साढ़े चार सौ शिक्षक शिक्षिकाओ का सम्मेलन आयोजित कर इन विधालयो मे वर्षो से निरंतर सेवा देने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी 71 शिक्षक शिक्षिकाओ का चयन कर उनका सम्मान किया गया । सम्मान समारोह मे अतिथि के रूप मे उपस्थित नगर परिषद अध्यक्षा सुनिता राजकुमार मेहता, थाना प्रभारी ओ. पी. मिश्रा, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, अशासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय भटनागर , तहसील अध्यक्ष प्रकाश जोशी , विरेन्द्र चुण्डावत, वरिष्ट अभिभाषक संजय नागौरी, समाज सेवी संजय तिवारी, राजेश भण्डारी, सुनील मेहता, राजेश नागोरी, जगदीश प्रजापति, निसार भाई पठान, विधा भारती के अम्बिकादत्तकुण्डल , संकूल प्रभारी राजेंद्र जोशी, अभय नांदेचा, द्वारा किया गया। समारोह बड़े ही गरीमा मय होकर नगर के इतिहास मे एक अनूठा ओर अहम रहा । समारोह के दौरान बोलते हुए संजय नागौरी एडवोकेट ने शिक्षको के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आज के हालातो को देखते हुए शिक्षको की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की की बात कही । वही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने अपने ओजस्वी ओर सार गर्भित उद्धबोधन मे कहा कि राष्ट्र के निर्माण मे अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षको का सम्मान हमे करना चाहिए उसकी जगह शिक्षको द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर हमारा सम्मान किया जा रहा है यह उचित नही लग रहा है । आगे आने वाले समय मे नगर के नागरिको के द्वारा शिक्षको का सम्मान किया जावेंगा साथ ही जैन ने यह भी कहा कि समाज मे एक शिक्षक ही है जो कभी किसी से कुछ लेता नही है हमेशा अपने अंदर जितना ज्ञान ओर कला है वह देता ही देता है । इसलिए शिक्षक का दर्जा भगवान से भी बड़ा माना गया है। आज के इस अवसर पर थाना प्रभारी ओ. पी मिश्रा, संजय तिवारी, विधा भारती के अम्बिकादत्तकुण्डल, संकूल प्रभारी राजेंद्र जोशी, अभय नांदेचा, जिलाध्यक्ष अजय भटनागर, तथा नगर परिषद अध्यक्षा सुनिता राजकुमार मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किये । सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित नगर के पत्रकार साथियो का भी शिक्षक संघ द्वारा सम्मान किया गया । समारोह बहुत ही शानदार ओर एतिहासिक रहा । कार्यक्रम का संचालन विशाल पिछोलिया एवं अकरम मंसूरी ने किया ओर आभार मुरलीधर पालिवाल ने माना । समारोह पश्चात सभी का स्नेह भोज हुआ ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]