Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पर्युषण महापर्व मे तपस्या करने वालो का बरगोड़ा निकला।

पर्युषण महापर्व मे तपस्या करने वालो का बरगोड़ा निकला।

सिंगोली - स्थानीय श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ के उपाश्रय मे चातुर्मास हेतू विराजित ध्यानस्त आगमोद्वारक परम पूज्य सागरानंद सुरिश्वर मा.सा की समूदायिनी मनोहर इंदु हेम चारू चिद वृता श्री जी मा.सा की सुशिष्या जीन शासन की शान ओजस्वी प्रवचन कार परम उपकारी पूज्या गुरूणी श्री अर्हम वृता श्री जी मा.सा आदि ठाणा 3 के सानिध्य मे पर्युषण पर्व जबरदस्त उत्साह के साथ मनाये गये। पर्युषण पर्व के दौरान आठो ही दिन जबरदस्त धर्म प्रभावना रही श्रावक श्राविकाओ ने बढ़ चढ़ कर धर्म आराधना की प्रतिदिन सामायिक, प्रतिक्रमण, भगवान की भक्ती , पौषद, के साथ साथ तपस्या भी निरन्तर चल रही है । पर्युषण महापर्व को सार्थक बनाते हुए संघ के मुन्ना देवी रामस्वरूप लोढ़ा 11 उपवास, वंदना वैभव पितलिया 9 उपवास, विनम्र विजय कुमार पितलिया 9 उपवास, विनीत प्रदीप पितलिया 9 उपवास की तपस्या कर अपने जीवन को सफल बनाने की ओर कदम बढाये है । मंगलवार को पर्युषण पर्व पूर्ण होने पर श्री संघ द्वारा क्षमापना दिवस मनाते हुए तपस्वीयो का भव्य वरगोड़ा नगर मे निकाल कर धर्म की जय जय कार की । जैन दर्शन के अनुसार वर्ष मे एक बार संवत्सरी के अवसर पर चौरासी लाख जीवायोनी से क्षमायाचना की जाती है । आज क्षमापना दिवस पर बोलते हुए पूज्या गुरूणी श्री अर्हम वृता श्री जी मा.सा ने क्षमा का महत्व बताया ओर कहा कि दुनिया की कठिन से कठिन परेशानी भी क्षमा ओर प्रेम भाव से हल हो सकती है । वरगोड़ा के नगर भ्रमण के पश्चात उपाश्रय मे तपस्वीयो का श्री संघ द्वारा बहुमान किया गया । इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार पितलिया, मंत्री भंवरलाल कछाला, विनोद गांधी, विजय पितलिया, प्रदीप पितलिया, योगेश चौधरी, विनोद भण्डारी, राजेश कोठारी, रोशन पितलिया, नेमीचंद नागौरी, अनिल लसोड़, सुशील नागौरी, राजेश पितलिया, लोकेश भण्डारी, विनोद पितलिया, सहित महिला मंडल, बालिका मंडल, बहु मंडल, नवरत्न परिवार, पार्श्वनाथ नवयुवक मंडल, के साथ साथ संघ के श्रावक श्राविकाऐ उपस्थित थे ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]