Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया । नगर मे शौभा यात्रा निकाल दिया धर्म का संदेश ।

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया । नगर मे शौभा यात्रा निकाल दिया धर्म का संदेश ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली - स्थानीय श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ के उपाश्रय मे चातुर्मास हेतू विराजित ध्यानस्त आगमोद्वारक परम पूज्य सागरानंद सुरिश्वर मा.सा की समूदायिनी मनोहर इंदु हेम चारू चिद वृता श्री जी मा.सा की सुशिष्या जीन शासन की शान ओजस्वी प्रवचन कार परम उपकारी पूज्या गुरूणी श्री अर्हम वृता श्री जी मा.सा आदि ठाणा 3 के सानिध्य मे पर्युषण पर्व जबरदस्त उत्साह के साथ मनाये जा रहे है । पर्युषण पर्व के पांचवे दिन भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव उपाश्रय मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज के इस अवसर पर पूज्या गुरूणी श्री अर्हम वृता श्री जी मा.सा ने प्रवचन के दौरान बोलते हुए कहा कि भगवान महावीर ने हमे जिओ ओर जिने दो का नारा दिया तथा अहिंसा के मार्ग को अपनाने की बात कही थी । हम भगवान महावीर के दिखाये मार्ग पर चल कर ही अपना जीवन सफल बना सकते है । प्रवचन के दौरान महावीर के जीवन पर आधारित शास्त्रो का वाचन भी किया गया । तत्पश्चात दोपहर 3 बजे भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को धुम धाम से मनाते हुए पुरे नगर मे शौभा यात्रा निकाली गई जिसमे महिलाओ ने माता त्रिशला के चवदह सपनो को अलग अलग रूप मे अपने सिर पर उठा रखा था । शौभा यात्रा के दौरान युवक-युवतीया भगवान के आगे नाचते गाते चल रहे थे । शौभा यात्रा मे संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार पितलिया, मंत्री भंवरलाल कछाला, विनोद गांधी, जमनेश नागोरी, ज्ञानमल भण्डारी, राजेश भण्डारी, विनोद पितलिया, सुशील नागौरी, विजय पितलिया, आशीष कोठारी, रोशन पितलिया, नेमीचंद नागौरी, अनिल लसोड़, आदी महिला पुरुष समाज जन उपस्थित थे । रात्रि मे प्रतिक्रमण के बाद भव्य भक्ति का आयोजन हुआ जिसमे समाज के महिला पुरुष युवक युवतियो ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]