Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खाद्यान्न कटोती के कारण हितग्राहियों को हो रही परेशानी,प्रशासन नही ले रहा सुध।

खाद्यान्न कटोती के कारण हितग्राहियों को हो रही परेशानी,प्रशासन नही ले रहा सुध।

रिपोर्टर by :अभिलाषा तिवारी कटनी@ कटनी की ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर डिजिटल तकनीकी के कारण हितग्राहियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आए दिन कभी फिंगर प्रिंट मैच नही करते,तो कभी वेब सर्वर धीमी गति से चलता है। इसके लिए जनता ने उच्चाधिकारियों को भी पूर्व में कई बार सूचित किया है। पर अभी तक तकनीकी समस्या का निराकरण नही हुआ। विक्रेताओं ने अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौपा। ओर अपनी समस्या बतायी। जनता का कहना है कि फिंगर ना मिलने के कारण खाद्यान्न की कटौती की जा रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वर के साथ लाइट की भी समस्या है। जनता का कहन है। इस कारण से जिले के उच्च अधिकारी खाद्यान्न कटौती कर के भेजते है। जिससे हमें बटवारा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूर्व में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों व्यवस्था थी। कुछ समय से ऑफलाइन व्यवस्था बंद कर दी गई है। जिससे भी बहुत दिक्कत आती है। और ग्रामीणों का राशन कटौती करके भेजा जाता है। हमने बार बार इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों को आवेदन प्रस्तुत किए पर किसी ने सुनवाई नहीं की। और हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]