Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • विंग कमांडर अभिनंदन पूरी तरह फिट घोषित, जल्द लौटेंगे ड्यूटी पर।

विंग कमांडर अभिनंदन पूरी तरह फिट घोषित, जल्द लौटेंगे ड्यूटी पर।

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के बीच भारतीय वायु सेना से अच्छी खबर आई है। खबर है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पूरी तरह फिट घोषित किए जा चुके हैं और करीब 15 दिन के अंदर वे पहले की तरह ड्यूटी पर लौट आएंगे। इस बीच, अभिनंदन को लेकर यह खबर भी आई है कि सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित करने का फैसला किया है। बता दें, बालाकोट हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बने आतंकी कैम्पों को नष्ट करने के लिए एयरस्ट्राइक की थी। इसके जवाब में अगले दिन पाकिस्तान ने अपने विमान भारतीय सीमा में भेजे थे। अभिनंदन ने मिग-21 से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। इस दौरान अभिनंदन पाक अधिकृत कश्मीर में चले गए थे और उनके प्लेन में क्रेश हो गया था। अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन दबाव के चलते उन्हें रिहा करना पड़ा था। इसके बाद अभिनंदन को लगातार निगरानी में रखा गया था। उनके मेडिकल टेस्ट भी हुए थे और अब उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। अब तक छाई हैं अभिनंदन की मूंछ उसके बाद से अभिनंदन राष्ट्रीय हीरो बन गए हैं। उनकी हर तस्वीर को खूब पसंद किया जाता है। साथ ही उनकी मूंछ की आज भी चर्चा होती है। बीते दिनों, संसद में कांग्रेस नेता अधीर राजन चौधरी ने अपने भाषण के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की मूंछों का जिक्र करते हुए कहा था कि अभिनंदन वर्तमान की मूंछों को अवार्ड मिलना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने उनकी मूंछों को 'राष्ट्रीय मूंछ' का दर्जा देने की बात भी कह डाली।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]