Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • विधायक सखलेचा ने किया जापान की मात्सुशिता इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंट एंड मैनेजमेंट का दौरा।

विधायक सखलेचा ने किया जापान की मात्सुशिता इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंट एंड मैनेजमेंट का दौरा।

जावद। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा 6 दिनी जापान प्रवास पर है। सखलेचा ने जापान की मात्सुशिता इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंट एंड मैनेजमेंट (MIGM) का दौरा किया। यहां राजनेता बनकर तैयार होते है। मात्सुशिता इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंट एंड मैनेजमेंट (MIGM) एक जनहित निगमित फाउंडेशन है जो भविष्य के नेताओं का विकास करता है। यह 1979 में पैनासोनिक कॉर्पोरेशन के संस्थापक कोनूसुके मत्सुशिता द्वारा स्थापित किया गया था। MIGM से स्नातक के सच्चे नेता बनेंगे जो एक आदर्श समाज की कल्पना कर सकते हैं और फिर उस दृष्टि को वास्तविकता बनाने के लिए खुद को समर्पित कर सकते हैं। राजनीति, व्यवसाय, सामाजिक उद्यमिता, शिक्षा और शिक्षा - हमारे स्नातक समाज के रास्ते का नेतृत्व करते हैं और भविष्य के महत्वाकांक्षी नेताओं के लिए दरवाजे खोलता है। विधायक सखलेचा ने कहा जापान के टेक्नालॉजी फोरम फाॅर दी फ्यूचर एशिया के वाइस प्रसिडेंट प्रो. क्योजी कुनिटोमो ने इस्टीट्यूट की जानकारी दी। सखलेचा ने कहा किस तरह एक सामान्य व्यक्ति से राजनेता एवं जनप्रतिनिधी बनते है। एक जनप्रतिनिधी की क्या क्या जिम्मेदारियां होती है, उसे क्या क्या विकास कार्य करना चाहिए, उसकी कार्य क्षमता कैसी होना चाहिए, िकस विकास वादी सोच के साथ राजनीति करना चाहिए, िकस तरह देश के हित में सोचना जैसे महत्वपूर्ण विषय की पढाई होती है। राजनेता एवं जनप्रतिनिधि बनने के लिए जापान के एमआईजीएम में 4 साल का कोर्स होता है। यहां पढे व्यक्ति जापान के प्रधानमंत्री तक बने है। इस दौरान बेटे रिषभ सखलेचा व बर्जन ग्रुप आॅफ कंपनीज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजिंदर कोरा भी साथ थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]