Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • तीन तलाक पर मोदी सरकार , मुस्लिम की बहुत बड़ी जीत। मुस्लिम महिलाओं में खुशी

तीन तलाक पर मोदी सरकार , मुस्लिम की बहुत बड़ी जीत। मुस्लिम महिलाओं में खुशी

तीन तलाक पर मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी लगी है। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी ट्रिपल तलाक बिल पास हो गया। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही यह बिला कानून बन जाएगा। अब तीन बार तलाक-तलाक-तलाक देकर मनमानी करने वाले मर्दों को जेल की हवा खाना पड़ेगी। जानिए कानून से जुड़ी बड़ी बातें - इस बिल में ट्रि्पल तलाक को आपराधिक श्रेणी में रखा गया है। अब मुस्लिम महिला तीन तलाक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा सकती है। यानी अब मुस्लिम महिला तीन तलाक के खिलाफ कानून का सहारा ले सकती है। अब तीन तलाक कहने पर शौहर को अधिकतम तीन साल की सजा दी जाएगी, साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। पति को पत्नी और बच्चों को गुजारा भत्ता देना होगा। थाने में शौहर को जमानत नहीं दी जाएगी। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं हो जाता, तब तक बच्चे अपनी मां के पास रही रहेंगे। पत्नी या उसके रिश्तेदार शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। एफआईआर दर्ज होने पर गिरफ्तारी होगी और मजिस्ट्रेट पत्नी का पक्ष जानने के बाद जमानत पर फैसला करेंगे। तीन तलाक मामले में शौहर को जमानत मिल सकती है। जज पत्नी का पक्ष सुनने के बाद उचित समझे तो जमानत दे सकता है। महिला और बच्चों के भरण-पोषण की रकम जज के द्वारा ही तय की जाएगी। महिला अगर चाहे तो समझौते का विकल्प भी खुला रहेगा और पत्नी की पहल पर समझौता भी हो सकता है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]