Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • सोमवार को मनेगी नागपंचमी, जानिए कितने साल बाद हो रहा ऐसा।

सोमवार को मनेगी नागपंचमी, जानिए कितने साल बाद हो रहा ऐसा।

इस बार नागपंचमी 5 अगस्त को मनाई जाएगी। उस दिन सोमवार है। 20 साल बाद ऐसा हो रहा है कि नागपंचमी श्रावण सोमवार को मनेगी। यानी उस दिन भोले के भक्तों में दो गुना उत्साह रहेगा। शिव की पूजा तो होगी ही, उनके प्रिय नाग को भी दूध पिलाया जाएगा। जानिए इसी बारे में - पंडितों के मुताबिक, इससे पहले 16 अगस्त 1993 को नागपंचमी और सोवमार को योग बना था। अगली बार ऐसा 21 अगस्त 2023 को होागा। दो दिन मनेगा नागपंचमी इस बार नागपंचमी दो दिन मनेगी। पंचमी तिथि 4 अगस्त शाम 6.48 बजे से शुरू होगी और 5 अगस्त दोपहर 2.52 बजे तक रहेगी। हालांकि देशभर में 5 अगस्त को ही नागपंचमी की धूम रहेगी। उस दिन सुबह 6 से 7.37 तक और 9.15 से 10.53 तक का समय शुभ रहेगा। शिव मंदिरों में खास व्यवस्था सोमवार को नागपंचमी होने से शिव मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई है। व्यवस्थापकों का मानना है कि उस दिन बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन करने आएंगे। यहां साल में पहली बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट इस दिन उज्जैन स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुलेंगे। साल में एक बार ही ऐसा होता है। ऐसे में भगवान नागचंद्रेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्त उमड़ेंगे। मंदिर समिति महापर्व को लेकर जो विशेष दर्शन प्लान तैयार कर रही है। इसके तहत भक्तों को एक बार कतार में लगने के बाद दोनों मंदिरों के एक साथ दर्शन होंगे। यह भी बहुत खास नागपंचमी इस बार पंचयोग बनेंगे। इनके नाम हैं - चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धियोग, सिद्धयोग, रवियोग आदि। कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए विशेष अनुष्ठान होंगे। साथ ही ज्योतिषाचार्यों द्वारा जातकों की निशुल्क कुंडिलयां भी देखी जाएंगी।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]