Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पर्यावरण विकास में महिला संगठनों की जागरूकता महत्वपूर्ण कड़ी।

पर्यावरण विकास में महिला संगठनों की जागरूकता महत्वपूर्ण कड़ी।

राकेश जैन@ विश्व सिंधी सेवा संगम ने गांधी वाटिका के लिये 11 गमले भेंट किये - नीमच 24 जुलाई । पर्यावरण विकास के लिए समाज के सभी वर्गो में जागरूकता आवश्यक है । विश्व सिंधी सेवा संगम की महिलाओं ने नीमच शहर में निरन्तर पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है जो सम्मान योग्य कदम है इसी श्रृंखला में नगरपालिका द्वारा संचालित गांधी वाटिका के सोन्दर्य को बढ़ाने के लिए जो गमले प्रदान किए है यह कार्य पर्यावरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा । यह बात नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने कही वे बुधवार शाम 5 बजे गांधी वाटिका में विश्व सिंधी सेवा संगम जिला ईकाई नीमच द्वारा आयोजित पर्यावरण जागृति अभियान के अंतर्गत आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे । उन्होने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण बिना स्वस्थ मानव जीवन सम्भव नहीं हे पर्यावरण संरक्षण से मानव निरोगी रहेगा । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नपा एल्डरमेन मीनू लालवानी ने भी पर्यावरण प्रोत्साहन के महत्व पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर महिलाओं द्वारा नपाध्यक्ष को गांधी वाटिका में लगाने के लिए 11 गमले प्रदान किए जो अब गांधी वाटिका की शोभा बढ़ाऐगें । इस अवसर पर तुलसी पौधों का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू लालवानी, जिलाध्यक्ष रेशम टिलवानी, पुजा केवलानी, सुहाना बदलानी, मधु केवलानी, पायल लालवानी, जया अठवानी, सोनिया छाबड़ा, भारती टिलवानी, आशा दादलानी, राजेश्वरी लालवानी सहित बड़ी संख्या में विश्व सिंधी सेवा संगम की महिलाऐं उपस्थित थी ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]